इटावा जनपद के एमनीव विजन स्कूल,इटावा में सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप 2025 – 26 का आयोजन किया गया। जिसमे डीपीएस के चैंपियंस ने 12 मेडल विद्यालय के नाम कर लिए जिनमे 4 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल्स है। प्रतियोगिता में यूपी,बिहार और झारखंड राज्य की विभिन्न जूडो की टीमों ने प्रतिभाग किया था ।
जूडो कोच प्रभाकर सिंह के दिशा निर्देशन में दिल्ली पब्लिक स्कूल,इटावा से जूडो खिलाड़ियों में अंडर 11 आयु एवम 40 किलो भार वर्ग में आराध्य कुमार ने शानदार सिल्वर मेडल जीता तो अक्षय यादव ने भी अंडर 14 आयु और 35 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीत लिया, इसी प्रकार से अंडर 17 आयु और 57 किलो भार वर्ग में स्पर्शिता सिंह ने सिल्वर मेडल जीता तो डीपीएस की ही एक अन्य छात्रा दिव्या यादव ने भी अंडर 19 आयु और 70 किलो भार वर्ग में कड़े मुकाबले के साथ सिल्वर मेडल अपने विद्यालय के नाम कर लिया।
चारो सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ी सितंबर अक्तूबर माह में राजस्थान के श्री गंगानगर में आयोजित होने वाली नेशनल जूडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इसी क्रम में नंदिनी यादव ने अंडर 14 आयु और 40 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता, अर्णव यादव ने अंडर 14 आयु एवम 50 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता,पायल यादव ने भी अंडर 17 आयु एवम 52 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता तो पलक तिवारी ने भी अंडर 17 आयु एवम 63 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज जीता वहीं अवियंशिखा सिंह ने अंडर 17 आयु एवम 70 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज जीता, देव यादव ने देव यादव ने अंडर 19 आयु एवम 81 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज जीता, विवान तिवारी ने अंडर 19 आयु एवम 40 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज जीता तो अदिति सिंह ने भी अंडर 14 आयु एवम 36 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर अपने विद्यालय के नाम कर लिए।
बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए प्रिंसिपल भावना सिंह ने कहा कि,हर खेल में हार जीत होती ही है इसलिए एक प्रतियोगिता से प्रेरणा लेकर दूसरे की तैयारी भी शुरू कर देनी चाहिए।
दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा के चेयरमैन डॉ विवेक यादव एवम वाइस चेयरमैन डॉ प्रीति यादव ने बच्चों के खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने और भविष्य में ऐसे ही आगे बढ़ते रहने के लिए सभी को शुभकामनाएं और अपना आशीर्वाद दिया।









