Explore

Search

February 15, 2026 4:55 am

इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई फर्जी एसडीएम बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

 2 तमंचे, जिंदा कारतूस, स्कॉर्पियो गाड़ी व नकदी बरामद  

इटावा 17 जुलाई 2025 को पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में फर्जी एसडीएम बनकर लूटपाट करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान 2 तमंचे, 2 जिंदा कारतूस, 1 स्कॉर्पियो गाड़ी, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, आधार कार्ड और 4,000 रुपये नकद बरामद किए गए।

 

घटना की जानकारी:

– अभियुक्त अमर पांडेय (26 वर्ष) ने खुद को “एसडीएम ऊन, शामली” बताकर यूपीएससी का फर्जी लेटर बनाया था और गाड़ी पर “मजिस्ट्रेट” लिखवा रखा था।

– 11 जुलाई 2025 को इन्होंने एक सवारी को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डरा-धमकाकर लूटा था।

– टोल टैक्स चोरी, लोगों को धोखा देने और अपराध छुपाने के लिए फर्जी पद का इस्तेमाल करते थे।

 

कानूनी कार्रवाई:

– थाना सैफई में मुकदमा दर्ज कर आर्म्स एक्ट, बीएनएस धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

– स्कॉर्पियो गाड़ी को मोटर वाहन एक्ट के तहत जब्त किया गया।

 

पुलिस टीम को सम्मान:

इस सफल ऑपरेशन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने 15,000 रुपये की इनामी राशि से पुलिस टीम को पुरस्कृत किया।

 

गिरफ्तार आरोपी:

1. अमर पांडेय (26 वर्ष) – बलरामपुर निवासी

2. रामाधीन (22 वर्ष) – बलरामपुर निवासी

 

इटावा पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी!

 

#इटावा_पुलिस #फर्जी_एसडीएम #क्राइम_न्यूज #UP_Police #BigAction

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर