Explore

Search

February 15, 2026 4:54 am

राज्य महिला आयोग द्वारा सिन्दूर के पौधे का रोपण किया गया

इटावा 09 जुलाई, 2025- “एक पेड़ माँ के नाम” वृहद वृक्षारोपण जन अभियान-2025 सामाजिक वानिकी प्रभाग के तत्वाधान में डा० भीमराव अम्बेडकर कृषि अभियान्त्रिकी एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय इटावा में मुख्य अतिथि मा० श्रीमती अर्पणा यादव, उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग द्वारा सिन्दूर के पौधे का रोपण किया गया। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि अधिक से अधिक पौधों का रोपण किया जाये, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरिता भदौरिया, माननीय विधायक सदर इटावा द्वारा पारिजात पौध का रोपण किया एवं नोडल अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त लखनऊ उ०प्र० द्वारा कृष्ण कदम एवं जिलाधिकारी इटावा द्वारा बालमखीरा के पौधे का रोपण किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, एन०सी०सी० कैडिट छात्र-छात्राओ द्वारा 1500 फलदार वृक्षो का रोपण किया गया एवं वन विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल के निकट एवं मुख्य द्वार पर वृक्ष भण्डारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सज्जन सिंह, ग्राम प्रधान सिण्डौस ग्राम पंचायत एवं श्रीमती गीता देवी, ग्राम प्रधान परौली रमायन को वृक्षारोपण से सम्बन्धित पौधारोपण उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इटावा जनपद में वन विभाग द्वारा 4066011 एवं अन्य विभाग द्वारा 2517767 पौध रोपण कुल 6583778 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में श्रीमती सावित्री कठेरिया पूर्व विधायक भरथना, एवं अन्य मा० जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास नायक, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, इटावा, विमल कुमार सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी, इटावा क्षेत्रीय वन अधिकारी, अशोक कुमार शर्मा, अमित कुमार सिंह, विनोद यादव, सत्यनारायण यादव, प्रदीप कुमार एवं उपक्षेत्रीय वनाधिकारी प्रबल प्रताप सिंह एवं समस्त वन विभाग स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर