Explore

Search

February 15, 2026 5:05 am

सरकारी जमीन पर किये गये कब्जा को हटाने के लिए प्रशासन को बुलडोजर चलाना पडा

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव,)- बीते कई वर्षों से सरकारी जमीन पर किये गये कब्जा को हटाने के लिए प्रशासन को बुलडोजर चलाना पडा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चली बुलडोजर कार्यवाही देखकर कब्जेदारों में हडकम्प मच गया।

 

मंगलवार की दोपहर तहसील क्षेत्र के ग्राम न0 चुन्नी पालीखुर्द में उस समय कब्जेदारों में हडकम्प मच गया, जब जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ला के आदेश पर उपजिलाधिकारी सुशान्त श्रीवास्तव, तहसीलदार दिलीप कुमार मय राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ अवैध कब्जा हटवाने के लिए बुलडोजर सहित पहुँच गये। प्रधान प्रतिनिधि श्यामबाबू यादव फौजी ने बताया कि बीते वर्ष 2014 में जब उनकी पत्नी प्रधान थीं, तब उनके द्वारा उक्त भूमि का खेल के मैदान के लिए प्रस्ताव कराया गया था, जब तक वह प्रधान रहे, तब तक उक्त भूमि सुरक्षित रही तथा बच्चे खेलते थे। जो राजस्व अभिलेखों में भूमि संख्या- 763 स्पोर्ट कॉम्प्लैक्स के नाम दर्ज है तथा उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद दबंगों द्वारा उक्त भूमि बाउण्ड्री आदि बनाकर अवैध कब्जा कर लिया गया। जिसके सम्बन्ध में उनके द्वारा कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिये गये। प्रकरण की लगातार सुनवाई की गई। प्रक्रिया पूर्ण होने पर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार द्वारा कब्जेदार को एक सप्ताह के अन्दर कब्जा वाली जगह को खाली करने का निर्देश दिया गया, नोटिस भी चस्पा किया गया, किन्तु उनके द्वारा कब्जा खाली नहीं किया गया। तब आज मंगलवार को सबस्ती योजनान्तर्गत अधिकारियों द्वारा उक्त सरकारी ढाई बीघा जमीन को बुलडोजर से दीवार, शौंचालय, झोपडी आदि गिराकर अवैध कब्जा को मुक्त कराया गया। बुलडोजर कार्यवाही के दौरान कानूनगो अनिल कुमार, लेखपाल विपिन कुमार, अजय यादव, गणेश दत्त, सैफ आलम सहित पुलिस बल की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर