इटावा, कटरा सहाब खां स्थित दरगाह हजरत सैयद अबुल हसन शाह वारसी से हजरत कासिम की याद में मेहदी का जुलूस परम्परागत तरीके से शानोशौकत के साथ निकला जिसे SDM विक्रम सिंह राघव SHO कोतवाली यशवंत सिंह थाना सिविल लाइन विक्रम सिंह व मेंहदी जुलूस के आयोजक हसनैन वारसी उर्फ हनी वारसी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मेंहदी का नतृत्व गुजरात से आये बाबा महबूब शाह वारसी ने किया। मेंहदी का जुलूस दरगाह वारसी से परम्परागत तरीके से उठा कटरा शहाब खां में साजिद वारसी सहित कई लोगों ने मेंहदी के जुलूस का इस्तकबाल किया जुलूस में अलम, चौकी, मेंहदी और बैंड शामिल थे। बैडों पर शहीदाने कर्बला के मरसियों सहित इस्लाम जिंदा रहता है कर्बला के बाद, अली का दामन नहीं छोड़ेंगे, हुसैन जिंदाबाद हुसैन जिंदाबाद की धुनें बज रही थी। मेंहदी की हजारों लोगों ने जियारत कर मन्नतें मांगी। जुलूस मोहल्ला शाहकमर, उर्दू मोहल्ला, नौरंगाबाद चौराहा, पुल कहारन, तिकोनिया, कोतवाली चौराहा, पचराहा, राजागंज, तहसील चौराहा, सैदवाड़ा, साबितगंज, नया शहर, रामगंज चौराहा होकर दरगाह वारसी पर समाप्त हुआ। यहां पर आये सभी लोगों को लंगर तकसीम किया गया सबसे खास बात यह रही कि प्रशासन के निर्देशानुसार मेंहदी का जुलूस अपने निर्धारित समय पर समाप्त हो गया। मेंहदी के जुलूस में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मौजूद रहा। मेंहदी के जुलूस में मुमताज चौधरी, राहत अकील, हाजी दानिश वारसी, तहसीन इलाही वारसी, जावेद हसन वारसी, हाजी शहजाद वारसी एडवोकेट, रईसद्दीन वारसी, हयातउल्लाह वारसी, जलील वारसी, फरीद वारसी, गफ्फार वारसी, अनवर वारसी,डॉक्टर अयाज अली, वरिष्ठ पत्रकार मसूद तैमुरी, इंतिजार अहमद शावेज नकवी, हाजी अजीम वारसी, नदीम वारसी सहित तमाम लोग शामिल थे।
लेटेस्ट न्यूज़
जिन्न बनाएगा शारीरिक संबंध तो होगी पैसों की बारिश,तांत्रिक कमरुद्दीन के झांसे पर नया खुलासा
February 14, 2026
1:39 am
मुख्तार गैंग के शूटर रहे शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
February 14, 2026
1:37 am
महाशिवरात्रि पर्व: हजारी महादेव धाम में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब, डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
February 13, 2026
5:10 pm
साले ने जीजा की कर दी हत्या: रिश्तों का खौफनाक अंत
February 13, 2026
4:56 pm

शानोशौकत से निकला हजरत कासिम की याद में मेंहदी का जुलूस








