Explore

Search

February 15, 2026 9:35 am

दिल्ली-एनसीआर में आंधी तूफान और बारिश पर नया अपडेट,लगातार पांच दिन येलो अलर्ट

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की एंट्री कर चुका है, लेकिन लोगों को अभी भी उमसभरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही।इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है।इसमें आज 5 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आईएमडी ने रविवार को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

 

मौसम विभाग ने आज शनिवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में बारिश की चेतावनी जारी करते हुए गुरुग्राम,फरीदाबाद और गौतमबुद्ध नगर में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 6 जुलाई को दोपहर में आंधी तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई गई है,इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा रात में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और आंधी तूफान की भी संभावना है। आईएमडी ने रविवार को पूरे दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

 

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 जुलाई को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और फिर झमाझम बारिश हो सकती है।लोगों को सतर्क करते हुए गाजियाबाद,गौतमबुद्ध नगर,गुरुग्राम और फरीदाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 8 जुलाई को भी मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। इस दिन के लिए गुरुग्राम और फरीदाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 से लेकर 11 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआऱ में आंधी तूफान के साथ बारिश की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री के आसपास रह सकता है। आईएमडी ने 9 जुलाई के लिए भी गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद,फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर