Explore

Search

February 15, 2026 12:15 pm

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्ष भंडारा व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोज

वन महोत्सव पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान 2025 एवं एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्ष भंडारा व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन पीएम केंद्रीय विद्यालय, इटावा में सामाजिक वानिकी प्रभाग, जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति, इटावा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य विनय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि औद्योगिक विकास से उत्पन्न हो रहे कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित करने में वृक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अधिकाधिक वृक्षारोपण कर हरित क्षेत्र बढ़ाया जाए।

 

विद्यालय अध्यापक देवेंद्र कुमार ने कहा कि आज रोपे गए ये पौधे भविष्य में वृक्ष बनकर हमें न केवल ऑक्सीजन प्रदान करेंगे, बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी अहम योगदान देंगे।

 

डीपीओ नमामि गंगे संजीव चौहान ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु मिल सके। उन्होंने सभी से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में सहभागिता की अपील की।

 

कार्यक्रम की सफलता में वन विभाग एवं विद्यालय के स्टाफ सदस्यों जेआरएफ डॉ.संगीता, सहदेश कुमार, सुयश तिवारी, आलोक गुप्ता, देवेंद्र कुमार, शशि छाबड़ा,भोलाराम मीणा, मनोज पांडे एवं श्री अनुज तिवारी का विशेष योगदान सराहनीय रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर