इटावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रशांत तिवारी ने कहा सरकार रोजगार देने में विफल है इसलिए वह नहीं चाहती कि विद्यालय बढ़े और विद्यार्थियों की संख्या बढ़े उन्होंने याद दिलाते हुए कि मोदी सरकार 2014 में यह वादा करके आई थी कि 2 करोड़ लोगों की रोजगार देगी पर सरकार ने कोई रोजगार नही दिया बल्कि 75 सालों में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी इन 11 सालों में बढ़ी है प्रशांत तिवारी ने बताया कि प्रदेश में 5000 स्कूल और जिले में जो स्कूल समयोजित हुए इसकी सूचना पहले से बच्चों ओर उनके अभिभावक को दी जानी चाहिए थी जो कि नहीं दी गई वर्तमान स्थिति है कि जिले के काफी स्कूल में निरीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि 5% बच्चे जो स्कूल समयोजित हुए वहां नहीं पहुंचे सरकार को सबसे पहले अभिभावक को सूचना देनी चाहिए और गरीब दलित पिछड़ा समाज का बच्चा कैसे स्कूल इसकी व्यवस्था करनी चाहिए थी बच्चा कैसे जाएगा और आएगा इस व्यवस्था का इंतजाम करना चाहिए सरकार की नीयत में खोट है जब बच्चा पड़ेगा ही नहीं एवं स्कूल बंद होंगे नौकरी नहीं निकलेंगी तो रोजगार नहीं देना पड़ेगा एवं प्रशांत तिवारी ने सरकार से मांग की जो स्कूल बंद हुए है उन स्कूल में जो रसोईया थे उनका रोजगार छीन लिया सरकार को उनके रोजगार का इंतजाम करवाना चाहिए प्रशांत तिवारी ने बताया कि इटावा जनपद में 2020 से पहले लगभग 1450 स्कूल थे 2022 में 200 स्कूल कंपोजिट किए फिर 1250 विद्यालय लगभग रहे 30 जून तक 79 स्कूल कंपोजिट किए फिर 1 जुलाई को 22 स्कूल कंपोजिट किए कुल इटावा जनपद में 101 स्कूल कंपोजिट हुए परन्तु यू डाइस कोड नहीं बदला सूत्रों से जानकारी के अनुसार सरकार इटावा जनपद में 500 स्कूल कंपोजिट करना चाहती है जो सरा सर अन्याय है
प्रशांत तिवारी ने बताया कि
कांग्रेस पार्टी 3 जुलाई को पूरे प्रदेश में एक साथ विरोध प्रदर्शन करेगी 75 जिलों में सरकार को ये फैसला वापिस लेना पड़ेगा।









