Explore

Search

February 16, 2026 1:30 pm

भामाशाह की जयंती की पूर्व संध्या पर सर्वाधिक कर देने वाले व्यापारियों को किया गया सम्मानित

सर्वाधिक कर जमा करने पर व्यापारी रामशरण गुप्ता को सदर विधायक व जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

 

इटावा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती की पूर्व संध्या पर विकास भवन सभागार में सर्वाधिक कर जमा करने वाले व्यापारियों को किया गया सम्मानित , शहर के व्यापारी रामशरण गुप्ता को सर्वाधिक कर जमा करने पर सरकार के निर्देशानुसार सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिलाधिकारी

शुभ्रांत शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया।

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा व्यापारी वर्ग सर्वाधिक कर जमा करता है उस कर से जनता के कार्यों में लगाया जाता है, दानवीर भामाशाह की जयंती की पूर्व संध्या व्यापारियों को सम्मानित किया गया है सरकार द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती पर सार्वजानिक अवकाश भी घोषित किया गया है कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता,

जीएसटी कार्यालय के संयुक्त आयुक्त राज्य कर संभाग इटावा अशोक कुमार बनर्जी जॉइंट कमिश्नर सुनील कुमार वर्मा , व्यापारी वर्ग मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर