Explore

Search

February 16, 2026 3:18 pm

जन कल्याण योजनाओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई

इटावा 27 जून, 2025- जन कल्याण योजनाओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

जिसमें सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय ने वृद्धावस्था पेंशन को लेकर चर्चा की जिसमें उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी से पूछते हुए कहा कि कितने वृद्धावस्था पेंशनर्स का सत्यापन हुआ, कहां-कहां हुआ और कितना बाकी है। जिसपर संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि 2024-25 में कुल लाभार्थी की संख्या 67224 है जिसमें मृतक और अपात्र की संख्या 6385 है एवं पात्र लाभार्थियों का 100 प्रतिशत सत्यापन कराया गया।नवीन चिन्हित 20909 हैं एवं वर्तमान में कुल लाभार्थी की संख्या 81748 है। जिलाधिकारी महोदय से कहा कि जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत परिवारों के कुछ सदस्यों का प्राथमिकता से फॉर्म भरवाकर उनको लाभ दिया जाए। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं पर समीक्षा की जाए एवं स्वयं जाकर देखा जाए। दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा बताया गया कि दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत कुल 60 नवीन आवेदन प्राप्त हुए हैं साथ ही बताया कि जीरो पॉवर्टी योजना के पात्र पाए गए 47 दिव्यांगजन में से 25 लाभार्थियों के आवेदन आनलाईन कराए जा चुके है जिनमें से 17 आवेदन पत्रों को अनुमोदनोपरांत स्वीकृति भी की जा चुकी है एवं बताया कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल योजनान्तर्गत 10 लाभार्थियों हेतु बजट प्राप्त हुआ है जिसपर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि दिव्यांग उपकरणों से लाभार्थी के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आता है साथ ही कहा कि कैंप लगाकर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण की जाए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पति की मृत्योपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत पेंडिंग आवेदन को स्वीकृत कराया जाए एवं उन्हें लाभ प्राप्त कराया जाए। उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से कंप्यूटर ट्रेनिंग की स्थिति को लेकर पूछा एवं बच्चों को सुविधाएं प्राप्त कराने हेतु निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह, समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर