इक़दिल, इटावा, परशुराम सेवा समिति उ.प्र. हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी l उक्त जानकारी देते हुए परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट व महामन्त्री जयशिव मिश्रा ने बताया कि 29 जून को आयोजित होने वाला मेधावी सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गया है अब यह कार्यक्रम 13 जुलाई को होगा l उन्होंने बताया कि सीबीएसई बोर्ड व यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के वर्ष 2025 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को परशुराम सेवा समिति प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करेगी l प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सम्राट ने बताया कि अब मेधावी सम्मान व वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह 13 जुलाई दिन रविवार को प्रात: 10 बजे से शक्तिधाम समारोह स्थल महेरा चुंगी इटावा में आयोजित किया जायेगा l छात्र-छात्राएं एक पासपोर्ट साइज की फोटो व अंक पत्र की फोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी समिति के प्रदेश कार्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में 10 जुलाई तक जमा करें अथवा मोबाइल नम्बर 9412185887 पर भी भेज सकते हैं l
लेटेस्ट न्यूज़
जिन्न बनाएगा शारीरिक संबंध तो होगी पैसों की बारिश,तांत्रिक कमरुद्दीन के झांसे पर नया खुलासा
February 14, 2026
1:39 am
मुख्तार गैंग के शूटर रहे शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
February 14, 2026
1:37 am
महाशिवरात्रि पर्व: हजारी महादेव धाम में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब, डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
February 13, 2026
5:10 pm
साले ने जीजा की कर दी हत्या: रिश्तों का खौफनाक अंत
February 13, 2026
4:56 pm

परशुराम सेवा समिति का मेधावी सम्मान समारोह 13 जुलाई को








