इटावा भोपाल से आये ई-बायोटोरियम मुम्बई के प्रवक्ता विवेक नायक ने अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा , इटावा एवं समाज उत्थान समिति , इटावा के सयुक्त तत्वाधान में के के इन्टर कालेज , इटावा में बैडिमिंटन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों को उत्तम स्वास्थ के लिए चुम्बकीय चिकित्सा के विषय में जानकारी देते हुए प्राकृतिक रेर – अर्थ नियोडिमियम के चुम्बक की पॉवर का प्रदर्शन किया, जिसे देख वहाँ पर उपस्थित बच्चे और अभिभावकों ने आश्चर्य चकित होकर तालियाँ बजायी।
विवेक नायक जी प्रवक्ता ई- वायोटोरियम प्रा० लि०, मुम्बई ने सभी बैडमिंटन खिडियों की अच्छे स्वास्थ के लिए अच्छ डायट को लेने के साथ ही बताया कि प्राकृतिक रेर – अर्थ नियोडिमियम चुंबकों का शरीर के ।भीतरी इलेक्ट्रो मैग्नेटिक क्षेत्र में .बदलाब लाने में उपयोग किया जाता है जिससे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।
डॉ० हरीशंकर पटेल – बैडमिन्टन कोच / कोर्डिनेटर – इन्टरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इण्डिया ने कहा चुम्बकीय चिकिसा का कोई साइड इफेक्ट नही होता है इसलिए हमारे पूर्वज प्राकृतिक चुम्बकीय चिकित्सा का प्रयोग करते थे
इन्जी राजेश कुमार वर्मा – जिला महासचिव अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा ने अपने उद्धबोधन मे कहा कि चुंबकीय चिकित्सा भूमि से जुड़ी चिकित्सा है, विकास के वैज्ञानिक युग में हम भूमि से अलग होते जा रहे हैं और सुख सुविधाओं को भोगते जा रहे हैं जिस कारण शरीर के चुंबकीय तत्व सक्रिय नहीं होने से विभिन्न प्रकार के दर्द हो रहे हैं। इसलिए अब वैज्ञानिक तरीके से ही भूमिगत चुंबकों के संपर्क में रहने का तरीका खोजा गया है जो लाभकारी है और विभिन्न प्रकार के दर्द को राहत प्रदान करता है।
इस अवसर पर मौजूद हसन जावेद अन्सारी ने बताया कि मेरा यूरिक ऐसिड बढ़ने के कारण जोड़ों में अत्याधिक दर्द होता था लोगों ने जिस – जिस डॉक्टर को बताया सभी को दिखाया लेकिन जब तक दर्द की गोली खाते तभी तक असर रहता था। अब मै चुम्बकीय चिकित्सा से स्वस्थ हूँ।
इस अवसर पर डॉ० स्नेहलता उमरॉव – प्रधानाचार्य , अभिराज एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।









