Explore

Search

February 15, 2026 4:54 am

गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बीच आई दरार, वॉयस मैसेज में गोल्डी ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली।गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ विवाद में बड़ा खुलासा है।हालही में खबर आई थी कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ अलग हो गए हैं।अब गोल्डी बराड़ के एक ऑडियो से लॉरेंस और गोल्डी की दूरी पर मोहर लगी है।

 

गोल्डी बराड़ ने एक वॉयस मैसेज भेजकर कहा कि हालही में गंगानगर में एक दो दिन पहले आशीष गुप्ता नाम के शख्स को जो गोली मारी है,वो जानबूझकर उसके पैर में मारी है क्योंकि उसको मारना नहीं था।ये हमला मैंने और रोहित गोदारा ने कराया है,हमको ये पोस्ट डालनी नहीं थी,लेकिन मर्डर से कम पोस्ट हम डालते नहीं है, लेकिन एक झूठी पोस्ट अनमोल बिश्नोई के नाम से डाली गई है, पता नहीं क्यों।

 

गोल्डी ने ऑडियो में कहा है कि हमारी अब अनमोल बिश्नोई से बनती नहीं है,ये हम साफ कर चुके हैं।गोल्डी बराड़ को लेकर राजस्थान के झुंझनु,अजमेर में और कुछ जगह खबर चल रही है कि मैंने आईएसआई और पाकिस्तान के लिए फिरौती मांगी।ये खबर बिना चैक करे न चलाएं। किसी को देशभक्त और किसी को गद्दार का टैग न दें।

 

गौरतलब है कि गोल्डी बराड़,जिस अनमोल बिश्नोई के बारे में बात कर रहा है,वह लॉरेंस बिश्नोई का सगा भाई है, जो अमेरिका में फर्जी इमिग्रेशन पेपर्स के चलते गिरफ्तार हुआ था।लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल को लगता है कि अमेरिका में मौजूद रोहित गोदारा और गोल्डी ने अनमोल की मदद नहीं की। उसके बाद से गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल से दूरी बनाकर अपना अलग गैंग चलाना शुरू कर दिया है।

 

बता दें कि गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह या सतविंदर सिंह है।गोल्डी कनाडा पश्चिमी कुख्यात भारतीय गैंगस्टर है।गोल्डी का जन्म 1994 में पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले में हुआ था।पहले गोल्डी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का प्रमुख सदस्य था,लेकिन अब दोनों के बीच मतभेद की खबरें सामने आई है। गोल्डी पर भारत में हत्या,हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए वांछित है।

 

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई एक कुख्यात भारतीय गैंगस्टर है। लाॅरेंस पंजाब,हरियाणा,राजस्थान और दिल्ली में सक्रिय है। लाॅरेंस का जन्म 2 फरवरी 1993 को पंजाब के फाजिल्का जिले के दुत्तारांवाली गांव में एक संपन्न परिवार में हुआ था। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का प्रमुख है,जिसे भारत में संगठित अपराध, हत्या, उगाही, हथियार तस्करी और गैंगवार के लिए जाना जाता है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर