Explore

Search

February 16, 2026 12:14 pm

जिन बच्चों को मां ने पिलाया दूध,उन्हें जहर देते हुए नहीं कांपे हाथ,प्रेम-प्रसंग में कर दी हत्या

मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के रुड़कली तालाब अली गांव में मासूम भाई-बहन की मौत के मामले में हैरतअंगेज खुलासा हुआ है।चार साल का अरहान और एक साल की अनाया की मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि मां ही निकली।प्रेम प्रसंग में मां ने ही दोनों बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी थी,जिन बच्चों को मां ने दूध पिलाया उन्हें जहर देते हुए उसके हाथ नहीं कांपे।बच्चों की मौत के बाद मां रोने और बेहोश होने का नाटक भी करती रही।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई।

 

मां ने ही दोनों बच्चों को दिया था जहर‌

 

भोपा थाना क्षेत्र के रुड़कली तालाब अली के रहने वाले वसीम चंडीगढ़ में वेल्डिंग का कार्य करते हैं।वसीम दो दिन पहले ही अपने गांव से चंडीगढ़ गया था।वसीम की पत्नी मुस्कान बच्चों के साथ घर में मौजूद थी।घर में ही बच्चों की मौत हो गई, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी।पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।पुलिस ने मुस्कान से मोबाइल मांगा,लेकिन वह नहीं दिखा सकी।इसके बाद शक होने पर मुस्कान से पूछताछ की,पूछताछ में दोनों बच्चों की का खुलासा हो गया।मुस्कान ने ही दोनों बच्चों को जहर दिया था।

 

पुलिस को गुमराह करती रही मां

 

मुस्कान का कहना है कि दोपहर के समय उसके दोनों बच्चे और वह सो गए थे।दोपहर लगभग 2:30 बजे के करीब उसके पति वसीम का फोन आया तो उसकी आंख खुली। उसने देखा तो उसके दोनों बच्चे अचेत मिले।ये बात उसने अपने पति को बताई तो पति ने अपने भाई डॉ. अकरम को बताया।वो छपार क्षेत्र में प्रैक्टिस करते हैं।वह आनन फानन में वहां से दौड़े और आकर देखा तो दोनों बच्चे मृतक मिले।

 

मोबाइल स्विच ऑफ, घर से मिला गायब

 

जैसे ही बच्चों की मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मामले की जानकारी करने के बाद पुलिस ने वसीम की पत्नी मुस्कान से फोन मांगा,जिस पर मुस्कान ने बताया उसका फोन यहीं पर रखा था पता नहीं कहां गुम हो गया। नंबर लेने के बाद पुलिस ने कॉल करनी चाहिए तो फोन स्विच ऑफ मिला। आखिर मोबाइल चोरी हुआ है या छुपाया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

 

वसीम की दूसरी पत्नी थी मुस्कान

 

वसीम के परिजनों के मुताबिक लगभग सात साल पहले‌ वसीम की शादी ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा की युवती के साथ हुई थी।लगभग डेढ़ साल के बाद दोनों एक साथ न रह सके और फैसला हो गया था। इसके बाद लगभग पांच साल पहले तेवड़ा की ही रहने वाली मुस्कान से शादी हुई थी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर