इटावा जून । भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा नेशनल हाईवे का ₹3000 का एक वर्षीय पास जारी करने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इस योजना से व्यापारी नहीं अपितु भारी संख्या में आम लोगों को फायदा लाभ होगा जिन्हें बार-बार चार पहिए से यात्राएं करनी पड़ती है। इस योजना से एक बार पास बनवा लेने से बार-बार टाल देने के झंझटों से भी मुक्ति मिलेगी । यह योजना 15 अगस्त 2025 से लागू होगी। इस पास से एक बार राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रवेश व निकास को एक ट्रिप माना जाएगा । वैसे तो यह एक साल भर तक मान्य होगा परंतु 200 ट्रिप की शर्त जोड़ी गई है । फास्ट ट्रैक कार्ड जो आर सी से लिंक होगा । इस पर ₹3000 जमा करने पर यह पास स्वत: चालू हो जाएगा । यह केवल अधिकृत वाहन पर ही लागू होगा । यह पास हस्तांतरण नहीं है । इस पास का लाभ राष्ट्रीय राजमार्गो पर लागू होगा वहीं राज्य के हाई-वे का टोल फास्ट टैग से पूर्व की भांति कटता रहेगा।उद्योग व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार की इस पहल का स्वागत किया है । स्वागत करने वालों में कृष्ण मुरारी गुप्ता, राजेश कुमार अग्रवाल,आकाशदीप जैन, प्रशान्त दीक्षित, शुभा चौहान, सुरेन्द्र सिंह आदि प्रमुख हैं।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता के पुत्र युवराज गुप्ता के 18 वर्ष पूरे होने पर जसवन्तनगर स्थित राइस मील पर सुन्दरकाण्ड व भन्डारे का आयोजन किया गया जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण सहित काफी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।









