Explore

Search

February 16, 2026 1:39 pm

पहले रिश्ते की बहन को भगा ले गया,अब थाने पहुंचकर रखा शादी का प्रस्ताव,पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ।कलयुग में हर रिश्ता तार-तार हो रहा है।ऐसा ही एक मामला पल्लवपुरम क्षेत्र का प्रकाश में आया है।जहां कुछ दिन पहले एक युवक रिश्ते की अपनी बहन को ही भगा ले गया था।मंगलवार को युवक युवती को लेकर पल्लवपुरम थाने पहुंचा और इंस्पेक्टर से शादी कराने की बात कही।इंस्पेक्टर ने मामला जाना तो दोनों के परिजनों को गबुलाया।इसके बाद युवती को उसके परिजनों को सौंपा और युवक पर धारा-151 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक युवक की परतापुर में रहने वाली रिश्ते में लगने वाली बहन से दोस्ती थी।दोनों के बीच फोन पर घंटों बात होती थी,दोनों के परिजनों को जरा सा भी इनके बीच के संबंध के बारे में जानकारी नहीं हो पाई।बाजार जाने के दौरान दोनों मुलाकात करते और पार्क में बैठकर बातचीत करते। घंटों फोन पर बातचीत करने के दौरान युवती के परिजनों को पता चला गया।युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों को उसे हद में रहने की चेतावनी दी।उसके बाद भी दोनों मिलते रहे और शादी करने की बात अपने परिजनों से कही,लेकिन बहन-भाई का रिश्ता होने के कारण दोनों के परिजनों ने मना कर दिया,इसके बाद चार दिन पहले दोनों अपने-अपने घर से भाग गए।परिजनों ने दोनों को काफी तलाश किया,मगर पता नहीं चल सका।

 

इसी बीच मंगलवार को युवक और युवती पल्लवपुरम थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर से शादी कराने का प्रस्ताव रखा। दोनों बालिग थे, लिहाजा इंस्पेक्टर ने दोनों के परिजनों के बारे में जानकारी कर उनकी प्रेम कहानी को सुना।दोनों का रिश्ता बहन भाई का सामने आने के बाद उनके परिजनों को बुलाया। इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि युवती को उसके परिजनों को सौंपा दिया,जबकि आरोपित युवक पर धारा-151 में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर