Explore

Search

February 16, 2026 4:23 pm

ब्लॉक बसरेहर एवं अन्य किसान भाईयों द्वारा जिलाधिकारी महोदय को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया

इटावा 13 जून, 2025- आज जिलाधिकारी कार्यालय पर मौजूद बलराम सिंह, नगला हरि, ब्लॉक बसरेहर एवं अन्य किसान भाईयों द्वारा जिलाधिकारी महोदय को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

ग्राम चौपाल मूंज में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम के बाहरी ओर से जा रही अहनैया नदी में प्रत्येक वर्ष बरसात में ओवरफ्लो की वजह से ग्रामवासियों की सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो जाती है। ग्रामवासियों द्वारा अनुरोध किया गया कि यदि उक्त अहनैया नदी की सिंचाई विभाग द्वारा सफाई करा दी जाएगी, तो खेत जलमग्न नही होंगे और किसानों की धान की फसल बच जाएगी। किसानों की उक्त समस्या के दृष्टिगत उक्त अहनैया नदी एवं अधोहस्ताक्षरी को एक और नदी पुरहा के संबंध में भी साफ-सफाई कराने हेतु कृषकों द्वारा अनुरोध किया गया है। इस सम्बन्ध में श्री रमेश चंद्र अधिशाषी अभियंता, सिंचाई इटावा को निर्देशित किया जाता है कि किसानों की उक्त समस्या को देखते हुए अहनैया नदी एवं पुरहा नदी की साफ- सफाई करा दें, जिससे किसानों की फसल को नुकसान ना पहुंचे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर