माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिद्धि के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सुमेर सिंह किला गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। सेवा, सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा व जनपद प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
11 साल के निरंतर जारी सफर को एक भाषण में या एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समेटना उतना ही मुश्किल है जैसे पूरी जिंदगी को कुछ पन्नों में समेटना।
पीएम मोदी के नेतृत्व में अब सरकार का मतलब रेस्पॉन्सिव गवर्नमेंट, रिस्पांसिबल गवर्नमेंट, अकाउंटेबल गवर्नमेंट, रिफॉर्म परफॉर्म एंड ट्रांसफॉर्म गवर्नमेंट, पब्लिक पार्टिसिपेशन वाली सरकार है।
नरेन्द्र मोदी सरकार जन-आधारित और पारदर्शी शासन की प्रतीक है, जिसने बीते 11 वर्षों में भविष्यदृष्टि से आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। यही कारण है कि ‘विकसित भारत’ और ‘अमृतकाल’ को हम जमीन पुर उतरते हुए देख रहे हैं।
राष्ट्रहित में मोदी सरकार ने हमेशा ही साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक को खत्म करना, नया वक्फ कानून और सीएए लागू करना तथा विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण इसके उदाहरण हैं।
आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति में अब निर्णायकता और आक्रामकता एक ‘न्यू नॉर्मल’ बन गई है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक छवि को दुनिया भर में स्थापित किया है।
पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने एससी- एसटी व ओबीसी समेत समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। महिलाओं को नेतृत्व में लाने के लिए उन्हें सेना, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के हर क्षेत्र में अवसर दिए गए हैं।
पहले देश में 126 नक्सल प्रभावित जिले थे, जो अब घटकर 18 रह गए हैं। भारत नक्सलवाद के खात्मे की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।
चाहे आतंकी हमला हो या किसी अन्य प्रकार की सुरक्षा चुनौती, बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने हर चुनौती का सीधा और निर्णायक जवाब दिया है। यह एक सशक्त, आत्मविश्वासी और जवाबदेह राष्ट्र की पहचान है।
भाजपा सिर्फ “गरीबी हटाओ” का नारा नहीं देती, बल्कि गरीबों का कल्याण करके दिखाती है। अंतराष्ट्रीय संस्थाओं के आंकड़े बताते हैं कि भारत में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और अति गरीबी में 80% की भारी कमी आई है।
पहले सरकारी योजनाओं के पैसे लोगों तक नहीं पहुंचते थे बिचौलिए का जाते थे लेकिन डायरेक्ट बेनिफिट के माध्यम से सीधे जनता के अकाउंट में पैसे पहुंच रहे हैं।
पहले इलाज के लिए सोचना पड़ता था अब आयुष्मान भारत योजना से अस्पतालों में मुफ्त इलाज होता है।
पहले हम इंपोर्ट पर आश्रित थे आज मेक इन इंडिया की ताकत से एक्सपोर्ट में लीड कर रहे हैं।
पहले हम दुनिया की अस्थिर अर्थव्यवस्था में आते थे आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था मेरा सपना है कि भारत का गरीब सिर्फ आंकड़ों में ना हो बल्कि नीति निर्माण का केंद्र बने और हम आज देख सकते हैं कि केंद्र सरकार की योजनाओं में गरीब केंद्र बिंदु है जैसे पीएम गरीब कल्याण योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, जल जीवन मिशन, पीएम जन धन योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मन निधि आदि अनेक योजनाओं के माध्यम से गरीबों का कल्याण हो रहा है।
यह 11 साल हमारी महान संस्कृति के पुनरुद्धार और धार्मिक जागरण के रहे हैं। इन 11 सालों में अपनी विरासत की पुरानी गरिमा वापस दिलाने का भगीरथ प्रयास हुआ है।
इन 11 सालों में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक खत्म करना, जीएसटी लागू करना वक्फ बिल जैसे सख्त निर्णय लिए गए हैं।
हमारी विदेश नीति में आज देश के सांस्कृतिक महत्व की झलक स्पष्ट दिखती है।
प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, जिला संयोजक सोशल मीडिया विमलेश शाक्य, रोहित भदौरिया आदि लोग उपस्थित रहें।









