Explore

Search

February 15, 2026 2:24 am

यूपी में हीट वेव का कहर जारी,लू और तपिश से झुलस रहे बदन,रातें भी गर्म,जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। तपिश के साथ पूर्वा हवाओं के असर से हो रही उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल हैं।मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी यूपी में अगले दो-तीन दिन इस भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत की उम्मीद नहीं है।गुरुवार से पूर्वांचल और तराई में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

 

मौसम विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कुल 9 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।पूर्वानुमान है कि गुरुवार को पश्चिमी यूपी के तराई के नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर जैसे कुछ जिलों में दिन में लू चलने के साथ उष्ण रात्रि की संभावना है।यानी यहां रात सामान्य से ज्यादा गर्म रहेगा साथ ही गुरुवार से पूर्वी यूपी के इलाकों में मौसम में बदलाव की आहट है। 12 जून के बीच यूपी के पूर्वांचल के जिलों में गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

 

बुधवार को बुंदेलखंड,आगरा मंडल और दिल्ली एनसीआर के जिले भीषण गर्मी की चपेट में रहे।झांसी में तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा।आगरा, बांदा, प्रयागराज, वाराणसी आदि में तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे।

 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 12 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से उठे नमी के असर से प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं।

 

यूपी के कुछ जिलों में लू की चेतावनी जारी की है, इसमें मथुरा,आगरा,फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा,औरैया,जालौन, हमीरपुर,झांसी और आसपास के इलाके हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर