इटावा 11 जून। किसान सभा, आशा-रसोइया यूनियनो (सीटू) के साझा जुझारू प्रदर्शन कर बिजली को देशी-विदेशी बडे पंूजीपतियो के हाथों में सौपने स्मार्ट/प्रीपेड मीटर योजना के खिलाफ बिजली दरों में 30 फीसदी वृद्वि के प्रस्ताव की वापसी, बिजली कटौती रोकने, हडताली बिजली कर्मचारियों का दमन रोकने, आशा-रसोइया आदि का वेतन 26000 रू0 माह करने, सभी फसलों को एमएसपी की गारंटी, कृषि बाजार नीति वापस लेने, फ्री टेªड समझौता वार्ता रदद करने, उ0प्र0 में जंगलराज सहित नदियों नालों की सफाई, मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि मुददो को उठाते हुए हंगामी प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को डीएम व अधीक्षण अभियंता विधुत के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किए गये। 24 जून को संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेशव्यापी आंदोलन तथा 9 जुलाई को देशव्यापी हडताल में शामिल होने का एलान किया गया।
बतौर मुख्यवक्ता किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने दक्षिणांचल और पूर्वांचल विधुत निगमो को पूंजीपतियो के हाथों सौपने का कडा विरोध करते इसे किसान-मजदूर, आमजन विरोधी और कारपोरेटपरस्त कदम बताते हुए कहा कि इससे बिजली मंहगी हो जायेगी। ग्रामीण क्षेत्र मे लालटेन युग लौटेगा। खुद बिजली कर्मचारी-अधिकारी इसके खिलाफ लड रहे हैं। उनका दमन हुआ तो किसान मूक दर्शक नही रहेगंे। किसान बिजली कर्मचारियो के साथ है।
मुकुट सिंह ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने किसानो के साथ वादा खिलाफी की है। एमएसपी की गारंटी कानून के वादे से मुकर गई है। एतिहासिक किसान आंदोलन के सामने झुककर जिन 3 काले कृषि कानूनो को वापस लिया गया था। अब चोर दरवाजे से उन्हे कृषि बाजार नीति के रूप में लाया जा रहा है। अमेरिका के साथ फ्री ट्रेड समझौता वार्ता चालू है, इससे भारत की कृषि और किसान बर्बाद हो जायेगे।
मुकुट सिंह ने योगी सरकार पर भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन कर किसानो से औने-पौने में भूमि हडपने का आरोप लगाया। उ0प्र0 मे ंजगल राज है, यह संप्रीम कोर्ट ने कहा है। महिलाये, दलित, अल्पसंख्यक व कमजोरवर्ग सुरक्षित नही है। सरकारी विभागो में भ्रष्टाचार और पक्षपात व्याप्त है। असली मुददो से ध्यान हटाने के लिए हिंदू-मुस्लिम राग छेडा हुआ है।
माकपा जिलामंत्री एन आर यादव ने समर्थन करते हुए कहा कि लगातार जनता की मांग और जरूरत के बाबजूद ताखा में तैयार खडे अस्पताल और आईटीआई चालू नही किये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि किसानो के आंदोलन से आनैया और पुरहा नदियों की सफाई कार्य शुरू हुआ है, किंतु जनता का निगरानी करनी होगी।
सीटू नेता अमर सिंह शाक्य, आशा कर्मचारी यूनियन की प्रदेश महामंत्री संगीता कश्यप ने आशा-रसोइया सहित सभी स्कीम वर्कर्स को 26000 रू0 माह वेतन एवं कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठायी।
सभा की अध्यक्षता किसान सभा के जिला अध्यक्ष रामबृजेश यादव एवं आशा यूनियन की संगीता कश्यप के अध्यक्ष मण्डल ने की तथा संचालन किसान सभा के संतोष राजपूत ने किया। प्रेमशंकर यादव, विश्राम सिंह यादव, डा0 शौकीन सिंह, किसान सभा के उपाध्यक्ष रामवरन यादव, वैध विश्राम सिंह, शिवराम सिह, नरेन्द्र यादव, डीवाईएफआई के नरेन्द्र शाक्य, मोनू यादव, कमलेश, असित आदि ने सम्बोधित किया। टीकाटीक दोपहरी 44 डिग्री में 10 से 2ः30 बजे तक प्रदर्शन और आम सभा की गयी। डा0 अम्बेडकर चैराहे से झण्डा बैनरो और गगनभेदी नारो के साथ सैकडो की तादाद में स्त्री-पुरूष अधीक्षण अभियंता विधुत कार्यालय फिर कचहरी तक प्रदर्शन कर आम सभा की गयी।









