Explore

Search

February 15, 2026 5:07 am

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

इटावा 11 जून, 2025- जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई

जिलाधिकारी ने बताया कि थर्ड पार्टी क्वालिटी चेक कराया जाए और सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने जल निगम (नगरीय) के अंतर्गत नगर पंचायत इकदिल में पेयजल पुनर्गठन योजना एवं बकेवर में पंपहाउस बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लि0 के अंतर्गत सैफई में अर्बन डेवलपमेंट कार्य एवं मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में मैस का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिए साथ ही साथ यह भी बताया कि 50 बेडेड फील्ड हॉस्पिटल में इमरजेंसी एक्जिट और छत से पानी आने की समस्या को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। उन्होंने उ0प्र0 स्टेट कंस्ट्रक्शन एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन लि0 के अंतर्गत जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, कांधनी एवं ब्लॉक महेवा के ग्राम बहेड़ा में अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने उ0प्र0 प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि0 के अंतर्गत बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय का कार्य जल्द पूर्ण कराया जाए एवं सिस्टम ऑपरेट करने के लिए स्टाफ में 2-3 लोगों को ट्रेनिंग दी जाए जिससे जरूरत पड़ने पर वह कार्य कर सकें। उन्होंने उ0प्र0 रा0प0वि0नि0लि0(पर्यटन विभाग) के अंतर्गत संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि इटावा के सरसई नावर स्थित हजारी महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण कराकर उसका उद्घाटन मा0 मंत्री एवं जनप्रतिनिधिगण द्वारा कराया जाए। उन्होंने सी एण्ड डी0एस0 में प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत इटावा,चकरनगर,सिंडौस,उदी एवं जसवन्तनगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्वच्छ पेयजल की सुविधा, शौचालय ब्लॉक एवं मल्टीपरपज हॉल के निर्माण हेतु विस्तृत चर्चा की साथ ही साथ उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि उदी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सबमर्सिबल सही कराई जाए और जसवन्तनगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनशेड के प्लास्टर एवं टाइल्स के कार्य को सही कराया जाए। उन्होंने इटावा में महिला पुलिस चौकी परामर्श केन्द्र भरथना के प्रशासनिक भवन के निर्माण हेतु विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय भवन के निर्माण हेतु चर्चा की साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यालय भवन में मीटिंग रूम नीचे रखा जाए जिससे असमर्थ लोग भी जा सकें। उन्होंने इटावा के नगला हीरा लाल में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण हेतु चर्चा की। उन्होंने उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 के अंतर्गत इटावा के जिला कारागार में बेकरी के निर्माण कार्य हेतु चर्चा की। उन्होंने पी0डब्लू0डी0 को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में जगह-जगह साइनेज बोर्ड्स लगाए जाएं।

उक्त बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र कुमार शशि, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह, पी0डब्लू0डी0 विभाग, नलकूप विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभाग एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर