Explore

Search

February 16, 2026 5:33 pm

मोदी सरकार के 11 साल होने पर सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां,ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र

लखनऊ।मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।इस दौरान सीएम मोदी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाईं।साथ ही प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के ये 11 साल आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव के स्वर्णिम युग के रूप में जाने जाएंगे।

 

सीएम योगी ने कहा कि बीते 11 वर्षों में कई ऐतिहासिक काम हुए,वैश्विक मंच पर भी देश की छवि मजबूत हुई।पीएम मोदी के नेतृत्व में एक भारत,श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हुई,परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्ति मिली है।सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत के विश्वास को सुदृढ़ करते हुए,भारत को न केवल वैश्विक पहचान दी है बल्कि स्वयं को खपाकर 140 करोड़ भारतीयों को भी एक विश्वास का प्रतीक बनाया है।

 

सीएम योगी ने कहा कि आजादी के 65 वर्षों में कांग्रेस नेतृत्व की अस्थिर सरकारों के कारण आम जनता का विश्वास टूटा था,वैश्विक मंच पर भारत की छवि तार-तार हुई थी। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल का कार्यकाल भारत के स्वर्णिम काल का प्रतीक है।सीएम ने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि अब चेहरा देखकर नहीं बल्कि पात्रता देखकर लोगों को योजनाओं का लाभ मिलता है।शासन अब तुष्टिकरण के आधार पर नहीं बल्कि संतुष्टिकरण के आधार पर कार्ययोजना को आगे बढाएगा।

 

सीएम योगी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की सांस्कृतिक और धार्मिक नगरों को पहचान दी गई।अयोध्या में 500 साल के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ तो देश भर के प्रमुख तीर्थस्थानों का नया स्वरूप हमारे सामने आया है। सीएम ने कहा कि अयोध्या को विश्वभर में धार्मिक नगरी के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है।इसके साथ ही सरकार पटेल की भव्य प्रतिमा की स्थापना और नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सम्मान देना। मोदी सरकार ने देश की विरासत को विकास के साथ जोड़ा है।

 

सीएम योगी ने कहा कि अब हमने आतंकवाद के प्रति अपनी प्रतिक्रिया के संबंध में 2014 से पहले की अपनी प्रकृति को बदल दिया है कि भारत शांति का पक्षधर है।पीएम मोदी ने एक नया सामान्य देकर पूरी अवधारणा को बदल दिया है,हम दोस्तों के साथ शांति से रहेंगे,लेकिन अगर कोई हम पर युद्ध थोपता है,हमारे देश में आतंकवाद को बढ़ावा देता है और हमारी सुरक्षा के लिए खतरा बनता है, तो जवाब सर्जिकल स्ट्राइक,एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर होगा, सीएम ने कहा कि हमने इसे मेड-इन-इंडिया करके दिखाया है और दुनिया ने भारत की ताकत का एहसास किया है,बस कुछ दिन पहले।

 

सीएम योगी ने कहा कि परिवार और वंशवादी राजनीति जातिवाद को बढ़ावा देती है और देश की सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाती है।हमें इतिहास की गलतियों को दोहराने और अपनी आजादी को फिर से खोने से बचने के लिए वंशवादी राजनीति को खत्म करना होगा।सीएम ने धारा 370 की समाप्ति,भारत का चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना और भ्रष्टाचार मुक्त शासन को भी प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया।

 

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर अंतरिक्ष और चिकित्सा विज्ञान में उन्नति तक विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी बदलाव देखा है।डिप्टी सीएम ने कहा कि लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।पीएम मोदी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विजन को पूरा किया है, जिन्होंने विकसित भारत के मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में एकात्म मानववाद की नींव रखी थी।पीएम के नेतृत्व में देश अभूतपूर्व विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर