Explore

Search

February 15, 2026 3:52 am

बकरीद की तैयारी जोरों पर, जसवंतनगर के बकरी बाजार में उमड़ी भीड़, 1.20 लाख में बिका ‘रामकिशन का’ बकरा

जसवंत नगर: बकरीद के मौके पर कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद-फरोख्त में तेजी आ गई है। जसवंतनगर में बुधवार को लगे विख्यात बकरी बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान दर्जनों की संख्या में कीमती नस्लों के बकरे बिक्री के लिए लाए गए। भीड़ का आकर्षण बना शिकोहाबाद के रुकनपुरा निवासी का ‘रामकिशन’ का बकरा, रहा जिसे 1.20 लाख रुपये में आगरा के मोहम्मद शाकिर ने खरीदा। बताया गया कि यह तोतापुरी नस्ल का बकरा लगभग डेढ़ क्विंटल वजनी था।

इसी बाजार में फिरोजाबाद के रसीद ने 72 हजार रुपये में एक मजबूत और सुंदर बकरा खरीदा, जबकि मध्यप्रदेश के भिंड निवासी सिननेट सिंह ने 55 हजार में अपना तोतापुरी बकरा बेचा। खरीदारों ने बताया कि इन बकरों की बनावट, ऊंचाई, वजन और सुंदरता देखते ही बनती है, इसलिए इनकी कीमतें इतनी अधिक रही। इस बार बाजार में 10 से 15 हजार रुपये की सामान्य कीमत से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक के बकरे उपलब्ध हैं। कई लोग एक से बढ़कर एक नस्लों के बकरे लेकर आए हैं। बकरीद को देखते हुए बाजार में रौनक चरम पर है और खरीदारों की भारी भीड़ लगी है।

बकरा बाजार प्रभारी राजीव बबलू गुप्ता ने बताया कि यूपी के विभिन्न जिलों सहित राजस्थान, बिहार (समस्तीपुर, दरभंगा, हाजीपुर आदि) और महाराष्ट्र से भी व्यापारी बकरे लेकर पहुंच रहे हैं। अब तक हजारों बकरे बिक चुके हैं और करोड़ों रुपये का व्यापार हो चुका है।

 

फोटो में: रामकिशन का बकरा जो 120000 में बिका है

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर