Explore

Search

February 15, 2026 4:55 am

सर्पदंश से घबराई युवती को परिजनों ने पहुंचाया जिला अस्पताल,बच गई जान

(सर्पदंश के बाद डॉ आशीष की स्नेक बाइट हेल्पलाइन 7017204213 पर किया था घरवालों ने सम्पर्क)

इटावा (इकदिल) :- इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला तार निवासी मीरा देवी पत्नी स्व0 गंधर्व सिंह की 24 वर्षीय बेटी काजल को घर में ही काम करते हुए पास ही रखी ईंटों में बैठे किसी सांप ने पैर की उंगली में काट लिया यह कहना था काजल का जिसने अपने घरवालों को बेहद घबराते हुए बताया कि मम्मी मुझे सांप ने काट लिया है और सांप ईंटो में ही चला गया। इसके बाद घरवाले तुरंत ही सर्पदंश विशेषज्ञ डॉ आशीष त्रिपाठी से फोन पर ही संपर्क में आए और उनके कहने पर काजल को बाइक पर बैठाकर सीधे ही बिना किसी देरी के जिला अस्पताल मोतीझील इमरजेंसी वार्ड कमरा नंबर 3 लेकर आ गए ।

इससे पूर्व घरवालों ने सर्पदंश विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष को उनकी स्नेक बाइट हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर 7017204213 पर सांप के द्वारा काटे गए निशान की साफ फोटो भी भेजी जिसे देखकर डॉ आशीष ने सर्पदंश की जगह सर्पदंश जैसे ही दिखाई देने वाले किसी अन्य वस्तु से लगने वाली चोट के निशान की पुष्टि की और परिजनों को बताया कि, घबराने की कोई बात नही है क्यों कि ये किसी अन्य वस्तु के खरोंच के भी निशान हो सकते है और काजल के पैर की उंगली पर किसी भी प्रकार के जहरीले सर्पदंश जैसा कोई चिन्ह नजर नही आ रहा है जो कि एक अच्छी बात भी है डॉ आशीष ने जिला अस्पताल के ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट दिनेश प्रजापति और काजल से भी से बात कर उसके अन्य लक्षणों की जानकारी ली।

अस्पताल पहुंचने पर काजल का तत्काल ही चेकअप हुआ उसका बीपी चेक करके उसे लक्षणों के आधार पर तत्काल उचित प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।

इसी के साथ डॉ आशीष ने काजल को फोन पर ही समझाया कि उसे कुछ नही होगा और वह जल्द ही ठीक हो जायेगी तब सुनकर काजल की घबराहट कुछ कम हुई।

घरवालों ने डॉ आशीष को जानकारी देते हुए बताया कि,काजल बचपन से ही बीमार रहती है और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ है। लेकिन आज शाम से सांप के नाम से वह बहुत ही ज्यादा घबराई हुई थी और उसने ही सबको बताया कि उसे इंटों में छिपे किसी सांप ने काट लिया है जिसके बाद ही हम लोगों को उसे अस्पताल लाना पड़ा।

स्नेक बाइट हेल्पलाइन पर पीड़ित परिवार को मिली तत्काल मदद

लुहन्ना निवासी काजल के भाई बॉबी राजपूत ने बताया कि, सर्पदंश की खबर सुनकर हम सभी लोग बहुत ही घबरा गए थे लेकिन हमे डॉ आशीष से उनकी स्नेक बाइट हेल्पलाइन 7017204213 पर तुरंत ही मदद प्राप्त हुई और जिला अस्पताल में भी तुरंत ही इलाज भी मिला है हमारे जनपद इटावा में इस प्रकार की विशेष हेल्पलाइन और इलाज की तत्काल व्यवस्था सर्पदंश के पीड़ितों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो किसी अन्य जिले में नही है। उन्होंने जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट दिनेश प्रजापति को सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया।

डॉ आशीष ने दी स्नेक बाइट हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की जानकारी

जनपद इटावा के सर्पदंश एवम वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ आशीष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि,सर्पदंश के अधिकतर मामलों में अत्यधिक घबराहट ही मृत्यु का कारण बनती है ऐसे में मरीज को समझाना बेहद ही आवश्यक होता है इसीलिए पूरे जनपद इटावा में उन्होंने राज्य आपदा (सर्पदंश) की इस गंभीर समस्या को देखते हुए अपने व्यक्तिगत मोबाइल नंबर को ही आम जनता सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को भी स्नेक बाइट हेल्पलाइन के रूप में उपलब्ध कराया है जिस पर संपर्क करके अब लोग बेहद सुरक्षित महसूस करते है और कैसा भी सर्पदंश हो लेकिन झाड़ फूंक नही कराते है बल्कि सीधे ही जिला अस्पताल या सैफई पीजीआई ही जाते है स्नेक बाइट हेल्पलाइन पर काटे हुए स्थान की या सर्प की फोटो भेजकर बेवजह होने वाली अत्यधिक घबराहट और अनचाहे हृदयाघात से भी बच जाते है।

संस्था ओशन के सर्पदंश जागरूकता अभियान से आ रही सर्पदंश के मामलों में लगातार कमी

डॉ आशीष ने बताया कि,जनपद इटावा में संस्था ओशन द्वारा पिछले 7 वर्षों से चलाए गए सर्पदंश जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर सर्पदंश पीड़ित अब सीधे ही जिला अस्पताल या सैफई PGI पहुंच जाते है जो कि, हमारी सामाजिक संस्था ओशन के लिए एक बहुत ही बड़ी सामाजिक उपलब्धि भी है। जिससे सर्पदंश से होने वाली मौत के मामलों में जनपद में लगातार गिरावट देखी जा रही है ।

 

संस्था का अब यही एक लक्ष्य भी है कि भविष्य में सर्पदंश से लोगों की अमूल्य जान बचे और जनपद में किसी की भी मृत्यु सर्पदंश से कभी भी न हो साथ ही राज्य सरकार को भी 4 लाख रूपये के मुआवजे के रूप में देय बड़े राजस्व को सर्पदंश से मौत के बाद किसी को भी न देना पड़े और भविष्य में हमारा जनपद इटावा पूरे प्रदेश में प्रथम सर्पदंश मुक्त जनपद के नाम से अपनी अलग ही पहचान स्थापित करे। डॉ आशीष ने बताया कि,उनके पास जनपद इटावा से ही नही बल्कि पूरे प्रदेश के अन्य जिलों से भी मदद के लिए कॉल आते रहते है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर