Explore

Search

February 15, 2026 4:55 am

सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान साबित होगी ‘राह वीर योजना’__ दीपक गुप्ता   

इटावा जून। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इटावा के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने प्रदेश की योगी सरकार की राह-वीर योजना का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सड़क हादसों में घायल होने वालों के लिए राह_वीर योजना लागू कर दी है। इससे सड़क हादसों में घायल होने वालों से हादसों में मरने वालों की संख्या कम हो सकेगी । इस तरह यह योजना घायलों को शीघ्र ईलाज मिल जाने पर वरदान साबित हो सकती है।

उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राह-वीर योजना के अंतर्गत सड़क हादसे मे घायलों की मदद करने वालों को सरकार की तरफ से ₹25000 की प्रोत्साहन राशि देने के संबंध में योजना प्रारंभ की गई है । जिसको उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। उक्त योजना के अंतर्गत सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वाले नागरिकों को उत्तर प्रदेश सरकार ₹25,000 तक की प्रोत्साहन राशि देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे जन-भागीदारी पर आधारित सेवा और मानवता की मिसाल बताया ।

औसतन सड़क हादसों का अनुमान है कि यदि घायलों को एक घंटे के अंदर ठीक मेडिकल उपचार मिल जाए तो उनकी जान बचाई जा सकती है । परंतु व्यवहार में घायलों की मदद करने को लेकर कानूनी व पुलिस की परेशानी को देखकर आम नागरिक घायलों की मदद करने से किनारा करते हैं परंतु नई योजना के अंतर्गत अब घायलों की मदद करने वालों को सरकार की तरफ से इनाम भी मिलेगा और उनके साथ पुलिस कर्मी और कानूनी कार्रवाई नहीं उठानी पड़ेगी । यह योजना का एक मानवीय पहलू है जिसकी वास्तव में प्रशंसा की जानी चाहिए

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर