Explore

Search

February 15, 2026 4:55 am

गजब:चार बहुओं वाली सास प्रेमी साथ फरार,पुलिस से नहीं मिली मदद तो पति ने सीएम से न्याय की लगाई गुहार 

ललितपुर।उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है,इसे सुनकर हर कोई हैरान है।जखौरा थाना क्षेत्र के सांकरवार कला गांव में चार बहुओं वाली सास 30 वर्षीय प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई।आरोप तो ये भी है कि जाते-जाते सास बहुओं के कीमती जेवरात भी अपने साथ ले गई।

 

पीड़ित बुजुर्ग पति हरिराम पाल को जब पत्नी भगवती की इस हरकत का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।हरिराम ने पहले जखौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई,लेकिन जब थाने से कोई मदद नहीं मिली तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई।

 

हरिराम पाल का आरोप है कि उनकी पत्नी को गांव के ही रहने वाले 30 वर्षीय युवक कृष्णपाल झा ने बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।हरिराम का कहना है कि भगवती करीब दो महीने पहले अचानक घर से लापता हो गई,पहले तो उन्होंने सोचा कि वह किसी रिश्तेदार के घर गई होगी,लेकिन जब कई दिनों तक उसका कोई अता-पता नहीं चला और घर में रखे बहुओं के जेवरात भी गायब पाए गए, तब जाकर उन्हें असली माजरा समझ आया।

 

हरिराम पाल का कहना है कि घर में चार बहुएं हैं,जब उन्हें यह पता चला कि उनकी सास अपने प्रेमी के साथ भाग गई और साथ ही उनके जेवरात भी ले गई, तो उनका भरोसा ही टूट गया।हरिराम ने ‌एसपी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र सौंपा है,जिसमें उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और अपनी पत्नी को वापस लाने की मांग की है।

 

हरिराम पाल का कहना है कि सिर्फ पत्नी ही नहीं,बल्कि जेवरात की चोरी भी एक गंभीर अपराध है,जिस पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।मैं बूढ़ा आदमी हूं.अब इस उम्र में न तो कोई सहारा है,न ही उम्मीद. पत्नी ने जो किया,उससे घर टूट गया,बहुएं मायके चली गई हैं,घर उजड़ गया है।

 

हरिराम पाल की बहुओं का कहना है कि एक ओर समाज में उन्हें बदनामी झेलनी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर उनके वर्षों की जमा-पूंजी भी चली गई।एक बहू का कहना है कि हमें तो इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर