Explore

Search

February 16, 2026 6:42 pm

4 दर्जन नगरवासियों ने सभासद प्रताप सिंह पाल के साथ DM ऑफिस पहुंचकर दिया ज्ञापन ।

इटावा /लखना से 4 दर्जन नगरवासियों ने सभासद प्रताप सिंह पाल के साथ DM ऑफिस पहुंचकर घरों के ऊपर से निकली 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन हटवाने को लेकर दिया ज्ञापन ।

लखना कस्बे के न्यू दीक्षतान मोहाल से लेकर कहारन मोहाल तक लगभग 60 घरों के ऊपर से निकली 11 केवी की हाई टेंशन विद्युत लाइन से जनता बेहद परेशान है ।

लखना में ये विद्युत लाइन लोगों के घरों के ऊपर से होकर गुजरी है जिससे आये दिन हादसे की सम्भावना बनी रहती है ।

घरों के ऊपर निकली इस हाई टेंशन लाइन में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1 स्थानीय का विद्युत लाइन मे चिपककर हाथ कट चुका है।

आज लखना के वार्ड 1 के सभासद प्रताप सिंह पाल की अगुवाई मे करीब 4 दर्जन लोग ने जिलाधिकारी ऑफिस पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया

लखना के लोगों ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज गौड़ से मिलकर पूरी समस्या से अवगत कराया SE मनोज गौड़ ने सभासद प्रताप पाल का ज्ञापन लेकर जांच के निर्देश दिए है व उक्त हाईटेंशन लाइन को जल्द से जल्द हटाने का आश्वासन दिया है ।

नगरवासियों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हाइटेंशन लाइन की वजह से कई हादसे हो चुके हैं हम लगभग पिछले 15 सालों से हाइटेंशन लाइन को हटवाने के लिए एप्लीकेशन दे रहे है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। सभासद प्रताप सिंह पाल ने बताया कि आज उन्होंने डीएम साहब और अधीक्षण अभियंता को लाइन हटवाने के संबंध मै ज्ञापन दिया है जिसपर अधीक्षण अभियंता ने हमें जल्द से जल्द लाइन हटवाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों मैं सरनाम सिंह,उमेश शुक्ला, प्रशान्त दीक्षित,मुन्ना लाल, फजल खान, मनू चौहान,गोपाल पाण्डेय,पवन भदौरिया सहित 4 दर्जन लोग सम्मिलित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर