Explore

Search

February 16, 2026 4:22 pm

वट सावित्री व्रत के दिन पत्नी से पिटा पति,सालियों ने भी जीजा को पीटा,वीडियो वायरल

हमीरपुर।देशभर में सोमवार को महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर पूजा कर रही हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पत्नी से पति पिट गया।बीच सड़क पर पत्नी ने पति को जमकर पीटा।जीजा की सालियां भी पीछे नहीं रही, उन्होंने भी जीजा को पीटा।

शराबी पति से पत्नी इस कदर परेशान हो गई थी कि उसने वट सावित्री व्रत के दिन रौद्र रूप धारण कर लिया।इसके बाद पत्नी ने अपनी बहनों के साथ पति का बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा,फिर चप्पलों से पीटा।वट सावित्री व्रत के दिन बीच सड़क पर हो रही पति की चप्पलों से पिटाई का वीडियो किसी ने चुपके से बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।लोग वायरल वीडियो को देखकर कमेंट करने में लगे हुए हैं।

28 सेकेंड का वायरल वीडियो मौदहा कस्बे के रामनगर मोहल्ले का बताया जा रहा है।वीडियो में पत्नी अपनी दो बहनों के साथ पति का बाल पकड़कर खींचते हुए सड़क पर लाती है और उस पर चप्पलों की बारिश कर देती है।सड़क पर तमाशबीनों की भीड़ लगी हुई है,कोई वीडियो न बनाए, इस बात को लेकर पिटाई करने वाले युवतियां सख्त लहजे में लोगों को ताकीद भी करती हैं।वायरल वीडियो में पत्नी पति के सिर पर चप्पलें बरसाती है।लोग इस वायरल वीडियो को अब सोशल मीडिया में बड़े चाव से देख रहे हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर