Explore

Search

February 16, 2026 7:01 pm

बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकापर्ण / शिलान्यास /शुभारम्भ विधायक सदर सरिता भदौरिया की अध्यक्षता में किया गया। 

इटावा 26 मई, 2025- मुख्यमंत्री , उ०प्र० के कर कमलों द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकापर्ण / शिलान्यास /शुभारम्भ समारोह का लाईव प्रसारण विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में मा0 विधायक सदर सरिता भदौरिया की अध्यक्षता में किया गया।

मा0 विधायक सदर सरिता भदौरिया द्वारा सर्वप्रथम निपुण विद्यालय के अंतर्गत 02 शिक्षकों को सम्मानित किया गया एवं समर कैंप के अंतर्गत 01 शिक्षक को सम्मानित किया गया।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की सभी शिक्षकों द्वारा बेसिक शिक्षा के अंतर्गत सभी कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस जूते, मोजे, व मध्यान भोजन आदि की व्यवस्था अच्छी की गई। उन्होंने कहा कि सरकार की इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी निष्ठा के साथ निपुण अभियान के लक्ष्य को पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों द्वारा निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा देश फिर से सोने की चिड़िया बने, विश्वगुरु बने व हमेशा नं0 1 पर रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने उपस्थित सभी शिक्षकों से कहा कि दिए गए दिशा-निर्देश का पालन किया जाए एवं समर कैंप में बच्चों की संख्या बढ़ाई जाए साथ ही निपुण अभियान का लक्ष्य हासिल किया जाए। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि निपुण अभियान के माध्यम से अपने देश को मजबूत बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं उपस्थित सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र व टैबलेट वितरित किए गए।

उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मा0 अरुण कुमार गुप्ता, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार, सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर