इटावा। डॉ.मोहम्मद ऐनुन्नईम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 18 से 25 मई तक सात दिवसीय इस्लामिक समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें शहर की प्राचीनतम शिक्षण संस्था अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाई स्कूल के होनहार छात्र मोहम्मद अयाज़ कक्षा 9 के ने सभी प्रतियोगी छात्रों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।उक्त जानकारी प्रधानाचार्य शाहनवाज अतहर ने दी।उन्होंने बताया कि छात्र मोहम्मद अयाज को साहिबे सज्जादा हजरत अल्लामा सैयद मोहम्मद अख्तर मियां साहब क़िबला आस्ताना आलिया समदिया दारुल खैर फफूंद शरीफ के हाथों से पहले पुरस्कार के रूप में कंप्यूटर प्रदान किया गया।
प्रधानाचार्य शाहनवाज अतहर और समस्त स्टाफ की ओर से छात्र को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रधानाचार्य ने बताया गया कि इस संस्था के छात्र न केवल शिक्षा,चिकित्सा,न्यायपालिका, इंजीनियरिंग बल्कि दीन की खिदमत में भी अपने हुनर दिखा कर विद्यालय का नाम रौशन कर रहे है।शहर के *मदरसा वारसिया तालीमुल कुरान कटरा साहब खान के प्रबंधक मौलाना मुहम्मद जाहिद रजा व शहर के उलमाए इकराम आदि ने अयाज़ को बधाई दी।
लेटेस्ट न्यूज़
जिन्न बनाएगा शारीरिक संबंध तो होगी पैसों की बारिश,तांत्रिक कमरुद्दीन के झांसे पर नया खुलासा
February 14, 2026
1:39 am
मुख्तार गैंग के शूटर रहे शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
February 14, 2026
1:37 am
महाशिवरात्रि पर्व: हजारी महादेव धाम में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब, डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
February 13, 2026
5:10 pm
साले ने जीजा की कर दी हत्या: रिश्तों का खौफनाक अंत
February 13, 2026
4:56 pm

इस्लामिक समर कैंप: होनहार छात्र मोहम्मद अयाज़ आये अव्वल








