Explore

Search

February 16, 2026 4:23 pm

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000/- रुपये के इनामिया 01 अभियुक्त को इटावा पुलिस ने किया गिरफ्तार

कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर किये गये बरामद ।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसवन्तनगर के कुशल नेतृत्व में थाना जसवन्तनगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।

घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण

जनपद मे अपराध/अपराधियों की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे 24/25.05.2025 की रात्रि को थाना जसवन्तनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत तहसील तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई कि 25,000/- का इनामिया/वांछित अभियुक्त कल्लू उर्फ राजू कचौरा रोड पर बकरा मंडी के सामने कहीं जाने की फिराक में खडा है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना जसवन्तनगर पुलिस टीम द्वारा कचौरा पुल के पास रेलवे प्लान्ट के सामने से समय करीब रात्रि 01.58 बजे गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस पूछताछ

गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो अभियुक्त कल्लू उर्फ राजू बंजारा पुत्र राम सिंह के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये ।

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध मे थाना जसवन्तनगर पर मु0अ0सं0 174/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

 

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त कल्लू उर्फ राजू बंजारा पुत्र राम सिंह मु0अ0सं0 78/24 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा में 25,000/- रुपये का पुरुस्कार घोषित अपराधी है ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

1. कल्लू उर्फ राजू बंजारा पुत्र राम सिंह निवासी मुहल्ला रुकनपुरा थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 40 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 174/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।

आपराधिक इतिहास

कल्लू उर्फ राजू बंजारा पुत्र राम सिंह

1.मु0अ0सं0 45/2024 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 / 11 पशु क्रुरता अधि0 व 307 भादवि (पुलिस मुठभेड) व 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा

2. मु0अ0सं0 78/2025 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा

3. मु00अ0सं0 174/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा

 

बरामदगीः –

1. 01 अवैध तमंचा 315 बोर ।

2. 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

 

पुलिस टीमः निरी0 रामसहाय सिंह प्रभारी थाना जसवन्तनगर, उ0नि0 मनीष कुमार, का0 अनमोल कुमार, का0 तरुण कुमार, का0 आयुष सचान ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर