Explore

Search

February 16, 2026 10:21 am

वैभव विहार कॉलोनी इटावा में धम्म संस्था के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया

इटावा 20 मई को वैभव विहार कॉलोनी इटावा में धम्म संस्था के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगियों को उनकी उपलब्धियों पर सम्मानित किया गया धम्म संस्था विगत चार वर्षो से निरंतर इस कार्य को बुद्ध पूर्णिमा के दिन या बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में करती आ रही है । धम्म संस्था के अध्यक्ष श्री भारत सिंह जी पूर्व व्याख्याता राजस्थान सरकार, संस्था के सदस्य बालकृष्ण जे ई , अरविंद कुमार अध्यापक, सुशील कुमार गौतम ,कुसुम लता एवं उपस्थित जन समूह के सम्मुख सर्वप्रथम बौद्ध धम्म पर थीसिस लिखकर सरकारी खर्चे पर वियतनाम जाकर भारत का नेतृत्व करने वाले जनता डिग्री कॉलेज बकेवर के प्रोफेसर डॉ धर्मेंद्र कुमार जी का उनकी पत्नी के साथ सम्मान किया गया ।इसके बाद यूपीएससी की परीक्षा पास कर समाज , जनपद व प्रदेश का नाम बढ़ाने वाले सिद्धार्थ राव गौतम का सम्मान किया गया जिसे उनकी माता कमलेश कुमारी ने ग्रहण किया ।इसके बाद पेशकार के पद पर चयनित तरुण प्रिय सिंह पुत्र श्री ख्यालीराम अध्यापक का सम्मान किया गया।सीबीएसई बोर्ड एवं यूपी बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में प्रतिक राव पुत्र श्री जेके राव केंद्रीय विद्यालय से विज्ञान वर्ग में जनपद टॉपर, अंकिता सिंह पुत्री श्री विजय सिंह एम बी ए टॉपर ,कुमारी वर्षा पुत्री श्री रजनेश कुमार ,कीर्तिवर्धन पुत्र श्री राजेश कुमार सेंट मैरी इंटर कॉलेज सौम्या पुत्री अमित कुमार को सम्मानित किया गया। सभी का सम्मान माल्यार्पण कर धम्म पट्टिका ,भीम पट्टिका ,मुकुट पहनाकर ,प्रतीक चिन्ह_ प्रमाणपत्र देकर तथा महापुरुषों के चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हैंवरा इंटर कॉलेज से व्याख्याता के रूप में सेवानिवृत हुए राजपूत आदित्य जी एवं राजकीय विद्यालय लुधियानी इटावा से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत हुई आशा देवी को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ सभासद श्री सुनील दत्त राना को समाज सेवा के लिए एवं गीत गजलों के माध्यम से समाज में बेबाकी से बात रखने वाले कवि व शिक्षक सत्यदेव सिंह आजाद को भी सम्मानित किया गया।उपस्थित जन समूह ने सभी को बहुत बहुत मंगलकामनाएं दीं एवं सभी को बहुत-बहुत साधुवाद दिया । इस अवसर पर के बी दोहरे जी, सुधीर शरण जी, एडवोकेट हरविलास जी, अरुण कुमार गौतम, लल्लू सिंह जी , संदीप कुमार गौतम, सुषमा कटेरिया, गुड्डी देवी दौलत पूरा, खेमानंद बौद्धाचार्य, अर्जुनेश कुमार, रामनरेश आजाद, अमरनाथ आजाद,सरनाम सिंह,भंते सत्यशील गौतम की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक एस सी बॉस ने किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर