Explore

Search

February 16, 2026 6:13 am

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कमलावती के महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष बनने पर किया स्वागत

इटावा म‌ई। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता के आवास पर सुश्री कमलावती का महिला कल्याण निगम के अध्यक्ष बनने के बाद घर आगमन पर स्वागत किया गया। सुश्री कमलावती भाजपा उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष तथा इटावा जनपद की प्रभारी रही हैं और संगठन में भिन्न-भिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाती रही हैं। प्रदेश संगठन ने उनके सराहनीय काम के लिए उनको उ0 प्र0 महिला कल्याण निगम का अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह राज्य मंत्री स्तर का पद है।

उल्लेखनीय है कि सुश्री कमलावती ने भारतीय जनता पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं को जिला स्तर व प्रदेश स्तर पर प्रचार प्रसार में सक्रिय योगदान रहा है इसीलिए प्रदेश सरकार द्वारा उनको उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला कल्याण में बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना व मिशन शक्ति मुख्य रूप से शामिल हैं । इससे संबंधित सरकारी योजनाओं को प्रसार- प्रसार हेतु आपका राज्य मंत्री पद पर चयन किया गया है। इटावा प्रवास के दौरान सुश्री कमलावती का भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता के आवास पर स्वागत किया गया। आकांक्षा गुप्ता कानपुर मंडल अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर युवराज गुप्ता, सम्राट गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, गौरव गुप्ता, आशीष गुप्ता, आलोक गुप्ता, अवनीश श्रीवास्तव तथा आकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर