जनपद इटावा एसएसपी इटावा के निर्देशन में चलाये जा रहे परिवार परामर्श केंद्र/नई-किरण (टूटते परिवार को जोडने की एक पहल कार्यक्रम) के तहत इटावा पुलिस द्वारा 05 परिवारों के मध्य सुलह समझौता कराकर उनके परिवार को बिखरने से बचाया गया
18.05.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना निर्मला कुमारी, उ0नि0 बृजेन्द्र बहादुर सिंह, म0उ0नि0 आकांक्षा सिंह महिला आरक्षीगण व परिवार परामर्श केन्द्र के द्वारा पति-पत्नी में हुए आपसी मदभेद को मिटाते हुए 05 परिवारों में समझौता कराते हुए परिवारो को टूटने से बचाया गया। जिसका विवरण निम्नवत है-
1. सोनी पत्नी सुमित कुमार निवासी यशोदा नगर बंगाली कॉलोनी थाना फ्रेंड्स कॉलोनी जनपद इटावा ।
2. बेबी पत्नी अमित कुमार निवासी मोहल्ला लुधियान थाना इकदिल जनपद इटावा
3. पायल पत्नी विनय उर्फ गुलशन निवासी लोहिया दौलतपुर थाना इकदिल जनपद इटावा
4. शालू पत्नी चंदन निवासी बिचपुरी खेड़ा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी जनपद इटावा
5. शिमला कुमारी पत्नी गुड्डू निवासी अड्डा नवीन चितभवन थाना इकदिल जनपद इटावा









