Explore

Search

February 15, 2026 1:15 am

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/विक्रय पर अंकुश लगाने की दिशा मे कार्य करते हुये इटावा पुलिस ने 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।

इटावा पुलिस 18.05.2025 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/विक्रय पर अंकुश लगाने की दिशा मे कार्य करते हुये इटावा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।

कब्जे से 10.582 किग्रा गांजा ( अनुमानित कीमत 1,50,000/- रु0) तथा 02 मोटरसाइकिल की गयी बरामद ।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।

घटना /गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में 17/18.05.2025 की रात्रि को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान पुलिस टीम जैसे ही रेलवे कॉलोनी में पानी की टंकी के पास 03 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में अपने अपने हाथों में थैलों में कुछ लिए खड़े हैं और पास में दो मोटरसाइकिल खडी हैं । पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये 03 व्यक्तियों को रेलवे कॉलोनी पानी की टंकी के पास से 02 मोटरसाइकिल सहित समय करीब 00.25 बजे पकड़ लिया गया ।

पुलिस पूछताछ

पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुये उनकी तलाशी ली गयी तो अभियुक्तगण मनोज राठौर पुत्र स्व० जय सिंह, गौरव कुमार पुत्र शिवप्रताप तथा अंकित शर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद के कब्जे से 10.582 किग्रा गांजा बरामद किया गया । बरामद गांजे के संबंध मे प्रपत्र मांगे जाने पर दिखाने मे असमर्थ रहें । पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताया कि यह गांजा हम तीनों मिलकर आने – जाने वाले राहगीरों को बेचकर धन लाभ अर्जित करते है ।

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध मे थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पर मु0अ0सं0 126/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।

बरामद 02 मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवीएक्ट के तहत सीज किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. मनोज राठौर पुत्र स्व० जय सिंह निवासी ग्राम पुरा महेन्द थाना खेडा राठौर जनपद आगरा उम्र करीब 32 वर्ष

2. गौरव कुमार पुत्र शिवप्रताप निवासी ग्राम मढेपुरा थाना बाह जनपद आगरा उम्र करीब 30 वर्ष

3. अंकित शर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम मढेपुरा थाना बाह जनपद आगरा उम्र करीब 30 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 126/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फ्रेण्डस कॉलोनी जनपद इटावा ।

बरामदगी

1. 10.582 किग्रा अवैध गांजा ।

2. 01 मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स नं0 DL 14 SK5330 ( एमवीएक्ट मे सीज )

3. 01 मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स नं0 UP 80 FL 4723 (एमवीएक्ट मे सीज )

पुलिस टीम- थानाध्यक्ष फ्रेंड्स कॉलोनी अमित कुमार मिश्रा, उ0नि0 नितिन चौधरी, उ0नि0 अरविन्द यादव, हे0का0 मोहित, का0 अजीत, का0 मोहित, का0 मनोज, का0 विक्रांत व चालक का0 नितिन ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर