Explore

Search

February 16, 2026 8:09 pm

नारायन कालेज में समर कैम्प का हुआ भव्य शुभारम्भ

रजिस्ट्रेशन के लिये सभी विद्यालयों के बच्चों की उमड़ी भीड़

समर कैम्प कौशल विकास के लिये आवश्यक : डॉ0 धमेन्द्र शर्मा

 

नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स, इटावा में समर कैम्प का शुभारम्भ भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। समर कैम्प का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री विनय कुमार सिंह उप निदेशक, लाइन सफारी – इटावा, नारायन ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन की निदेशिका डॉ0 श्रेता तिवारी, प्रधानाचार्य डा0 धर्मेन्द्र शर्मा एवं श्रीमती पूनम शर्मा ने माँ सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नारायन कॉलेज में समर कैम्प के अंतर्गत महत्वपूर्ण गतिविधियों और विभिन्न खेल और कला क्षेत्र से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है। तैराकी, कराटे, नृत्य, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, ताइक्वाण्डो एवं बास्केट बाल आदि का प्रशिक्षण संबंधित कुशल विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय के ऑडीटोरियम के मंच पर बच्चों ने विशेष प्रस्तुतियां दीं। सांस्क्रतिक कार्यक्रम, स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई, तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा गीत एवं समूह नृत्य ने अपना रंग जमाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 धर्मेन्द्र शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि नारायन कॉलेज छात्र/छात्राओं के सम्पूर्ण विकास के लिये प्रतिबद्ध है। समर कैम्प के द्वारा छात्र/छात्राओं में छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय प्रशिक्षकों के द्वारा उभारने की कोशिश की जाती है। समर कैम्प में न सिर्फ नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स के छात्र/छात्राऐं अपितु इटावा शहर एवं आस-पास के क्षेत्र के प्रमुख विद्यालयों के छात्र/छात्राऐं भी प्रतिभाग करते हैं। भीषण गर्मी में समर कैम्प एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम बच्चां के एकेडमिक विकास के अलावा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी ध्यान देते हैं। ग्रीष्म अवकाश का सही उपयोग किया जाए और लम्बे तथा उबाऊ गर्मियों के दिनों को यदि मनोरंजन और ज्ञानवर्धन से जोड़ दिया जाए तो यह अपने आपमें एक महत्वपूर्ण कार्य है। डा0 शर्मा ने कहा कि यह खुशी की बात है कि इस समर कैम्प में नारायन कॉलेज के बच्चों के अलावा अन्य विद्यालयों जैसे सेंट मैरी, संत विवेकानंद, सुदिति ग्लोबल एकेडमी आदि से भी बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। समर कैंप में सर्वाधिक रूचि तैराकी को लेकर देखी जा रही है। विद्यालय का अत्याधुनिक स्वीमिंग पुल वर्तमान में पूरे शहर के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विनय कुमार सिंह ने छात्र/छात्राओं से अपने सम्बोधन में कहा कि नारायन कॉलेज द्वारा आयोजित समर कैम्प निश्चित ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने समर कैम्प में सम्मलित होने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

समर कैम्प में प्रवेश लेने वाले छात्र/छात्राओं का प्रशिक्षण राष्ट्रीय तथा अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा किया जा रहा है जिसमें से प्रमुख रूप से श्री सजंय कुमार मिश्रा, ताइक्वाण्डो, मोहम्मद कफील कुरैशी, श्री फैजान कुरैशी, कराटे, श्री चन्द्र मोहन तिवारी, कौशल किशोर, दुर्गेश कुमार, शूटिंग तथा आरचरी, मोहम्मद इफ्तिखार, तैराकी, सन्दीप कुमार, नृत्य, कृष्णकान्त, संगीत, श्री जैलेन्द्र सिंह बास्केट बॉन तथा श्रीमती ऋतु कनौजिया आर्ट एवं क्राफ्ट आदि हैं।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल कोआर्डिनेटर उरूसा रिज़वान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ऋतु कनौजिया, सन्दीप यादव, कृष्ण कान्त, तृप्ति सक्सेना, गौरी अग्निहोत्री, निशा पाण्डेय तथा सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर