Explore

Search

February 16, 2026 9:22 pm

उद्योगों को मिले 24 घंटे निर्वाद्ध विद्युत सप्लाई__दीपक गुप्ता 

इटावा म‌ई । जनपद इटावा की औद्योगिक इकाइयों को 24 घंटे निर्वाद्ध विद्युत आपूर्ति के संबंध में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खण्ड इटावा को एक ज्ञापन सौंपकर उक्त समस्या के निदान की मांग की है। उल्लेखनीय है कि जसवंतनगर तहसील क्षेत्र में स्थापित कई भारी औद्योगिक इकाइयों में जिसमें धान मिल तथा कोल्ड स्टोरेज स्थापित हैं । उनको 24 घंटे निर्वाद्ध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय आदित्यनाथ योगी ने प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के आदेश दिए हैं परंतु व्यवहार में जसवंतनगर क्षेत्र में पावर ब्रेकडाउन एवं जसवंतनगर के कोल्ड 2 फीडर से ग्रामीण व अन्य कनैक्शन कर देने के कारण विद्युत उपलब्धता कभी-कभी 18 घंटे से भी काम रह जाती है।

उपरोक्त समस्या को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इटावा के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता द्वारा अधीक्षण अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण कांड इटावा को विज्ञापन 22 मार्च 2024 को दिया जा चुका है और कुछ दिन पूर्व अधीक्षण अभियंता इटावा से जब बात हुई तो उन्होंने स्वीकार किया कि फीडर स्वीकृत हो चुका है परंतु फीडर बनाने में कहां परेशानी आ रही है यह बात भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आज तक समझ में नहीं सका है।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इटावा आपसे मांग करता है कि जनपद इटावा में तत्काल प्रभाव से एक पृथक औद्योगिक फीडर बनाया जाए जिस पर केवल भारी औद्योगिक कनेक्शन ही हो । जिससे उद्योगों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। यदि 10 दिन के अंदर औद्योगिक फीडर नहीं बनाया गया या इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह समस्त व्यापारी वर्ग विद्युत विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन आदि कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे। इसके साथ ही मंडल इस समस्या के समाधान के लिए प्रदेश स्तर के उच्च अधिकारियों से भी शिकायत करेगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर