Explore

Search

February 15, 2026 5:06 am

इटावा पुलिस द्वारा मोबाइल फोन चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

कब्जे से 09 मोबाइल फोन (चोरी के) ( अनुमानित कीमत – 2,50,000/- रुपये ) किये गये बरामद ।

इटावा पुलिस 12.05.2025 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के कुशल नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।

घटना का संक्षिप्त विवरण

11.05.2025 को वादी शिवम कुमार पुत्र कमल सिंह शाक्य निवासी नगला भीखन थाना जसवंतनगर जनपद इटावा द्वारा थाना जसवंतनगर पर तहरीरी सूचना दी गयी कि 10.05.2025 की दोपहर समय करीब 1.00 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी का मोबाइल तथा उसके साथ परीक्षा देने गये साथियो मोबाइल मोटरसाइकिल की डिग्गी से चोरी कर लिये गये । तहरीर के आधार पर थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0 145/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी/छिनैती की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा  बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में 11/12.05.2025 की रात्रि में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि कटेखेडा तिराहे पर ग्राम नगला वर्माजीत की ओर जाने वाली सर्विस रोड़ पर हाइवे के किनारे 01 कार के पास कुछ व्यक्ति खड़े है जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना जसवन्तनगर पुलिस मौके पर पुहंची तो व्यक्तियों द्वारा कार से भागने का प्रयास किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये 02 व्यक्तियों को कटेखेडा तिराहे पर ग्राम नगला वर्माजीत की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर हाइवे के पास से समय 01.20 बजे रात्रि मे गिरफ्तार किया गया ।

पकड़े गये अभियुक्तों से नाम पता पूछते हुये उनकी तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 09 मोबाइल बरामद किये गये । पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त सोनू सिंह उर्फ आकाश पुत्र गोविन्द सिंह ने बताया कि 10.05.2025 को उसने अपने साथी के साथ मिलकर जसवन्तनगर में स्कूल के बाहर खडी मोटर साइकिलों के टूल बाक्सो को खोल कर उनमे रखे 12 मोबाइल चोरी करके भाग गये थे जिनमे से हम लोगो ने अपने तीसरे साथी भानू प्रताप पुत्र अवनीश को 08 मोबाइल 25,000 रूपये में बेच दिये थे ।

अभियुक्त भानू प्रताप ने बताया कि कस्बा छिवरामऊ में उसकी मोबाइल की दुकान है तथा वह मोबाइलो के पासवर्ड व लॉक तोड देता था तथा हम लोग मिलकर हाइवे के किनारे आने- जाने वाले लोगो को रोककर मोबाइलो को अपना फोन बताकर बेच देते थे तथा धनलाभ अर्जित करते थे ।

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध मे थाना जसवंतनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 145/25 धारा 303(2) बीएनएस में 317(2)/317(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सोनू सिंह उर्फ आकाश पुत्र गोविन्द सिंह निवासी ग्राम उधन्नापुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज उम्र 25 वर्ष ।

2. भानू प्रताप पुत्र अवनीश निवासी खरोली थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज उम्र 28 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0- 77/25 धारा 303(2)/317(2)/317(5) बीएनएस थाना जसवंतनगर जनपद इटावा ।

 

बरामद कुल  09 मोबाइल ( अनुमानित कीमत – 2,50,000/- रुपये )

1. 02 मोबाइल वीवो कम्पनी

2. 02 मोबाइल रियलमी कम्पनी

3. 02 मोबाइल टैक्नो कम्पनी

4. 01 मोबाइल सैमसंग कम्पनी

5. 01 मोबाइल पोको कम्पनी

6. 01 मोबाइल ओप्पो कम्पनी

पुलिस टीम- निरी0 रामसहाय सिंह प्रभारी थाना जसवंतनगर, उ0नि0 मनीष कुमार, उ0नि0 ललित किशोर चतुर्वेदी, हे0का0 सतीशचन्द्र, का0 अवनीश कुमार, का0 आयुष सचान ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर