Explore

Search

February 15, 2026 5:08 am

महिला के गले की चेन का लॉकेट (सोने का) छीनने वाले 01 अभियुक्त को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

महिला के गले की चेन का लॉकेट (सोने का) छीनने वाले 01 अभियुक्त को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।

कब्जे से 01 गोला सोने का (04 ग्राम) तथा 1.750 कि0ग्रा0 गांजा किया गया बरामद ।

इटावा पुलिस 12.05.2025 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से की गयी कार्यवाही ।

घटना का संक्षिप्त विवरण

09.05.2025 को वादिनी सौम्या द्विवेदी निवासी बरही टोला थाना कोतवाली जनपद इटावा द्वारा थाना कोतवाली पर तहरीरी सूचना दी गयी कि आज दोपहर समय करीब 1:10 बजे बरही देवी के सामने से जब वह अपने निवास पर आ रही थी तभी 01 अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके गले मे पड़ी हुई सोने की चेन खींचने का प्रयास किया तथा चेन मे पड़ा सोने का लॉकेट छीनकर भाग गया ।

तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 62/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण

जनपद मे अपराध/अपराधियों की रोकथाम एवं चोरी/छिनैती की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे

11/12.05.2025 की रात्रि को थाना कोतवाली पुलिस टीम टी0टी0 तिराहे से कालीवाहन मन्दिर की तरफ भ्रमणशील थी । इसी दौरान धूमनपुरा पुलिया के बगल में बनें मन्दिर के पास 01 व्यक्ति हाथ में थैला लिये संदिग्ध खडा दिखाई दिया जिसके द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया गया । पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये 01 व्यक्ति को धूमनपुरा पुलिया के बगल में बनें मन्दिर के पास समय 01.53 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस पूछताछ

पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो अभियुक्त शिवम वाल्मिकी उर्फ अनमोल पुत्र मुन्ना लाल के कब्जे से 01 थैले से 1.750 किग्रा गांजा तथा 04 ग्राम सोने का गोला बरामद हुआ । बरामद गांजे के संबंध मे प्रपत्र मांगे जाने पर दिखाने मे असमर्थ रहा । पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त ने बताया कि 09.05.2025 को बरही टोला बरही मन्दिर के पास से वह एक महिला की गले की चेन का लॉकेट छीनकर भाग गया था तथा उस लॉकेट को गलाकर उसने गोला बना लिया ।

उक्त गिरफ्तारी के संबंध मे थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 62/2025 धारा 304(2) मे धारा 317(2) बीएनएस व धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

1. शिवम वाल्मिकी उर्फ अनमोल पुत्र मुन्ना लाल निवासी पंसारी टोला थाना कोतवाली जनपद इटावा उम्र 28 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 62/2025 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस व धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली जनपद इटावा ।

आपराधिक इतिहास

1. शिवम वाल्मिकी उर्फ अनमोल पुत्र मुन्ना लाल

1. मु0अ0सं0 129/2021 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद इटावा ।

2. मु0अ0सं0 132/2021 धारा 392/411 भादवि थाना फ्रेण्डस कॉलोनी जनपद इटावा ।

3. मु0अ0सं0 162/2021 धारा 392/411 भादवि थाना फ्रेण्डस कॉलोनी जनपद इटावा ।

4. मु0अ0सं0 304/2021 धारा 392/411 भादवि थाना फ्रेण्डस कॉलोनी जनपद इटावा ।

5. मु0अ0सं0 306/2021 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना फ्रेण्डस कॉलोनी जनपद इटावा ।

6. मु0अ0सं0 386/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना फ्रेण्डस कॉलोनी जनपद इटावा ।

7. मु0अ0सं0 91/2021 धारा 380/411 भादवि थाना सिविल लाइन जनपद इटावा ।

8. मु0अ0सं0 446/2022 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना सिविल लाइन जनपद इटावा ।

9. मु0अ0सं0 109/2021 धारा 392/411 भादवि थाना इकदिल जनपद इटावा ।

10. मु0अ0सं0 120/2021 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना इकदिल जनपद इटावा ।

11. मु0अ0सं0 330/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना इकदिल जनपद इटावा ।

12. मु0अ0सं0 52/2023 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद इटावा ।

13. मु0अ0सं0 59/2023 धारा 356 भादवि थाना कोतवाली जनपद इटावा ।

14. मु0अ0सं0 62/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली जनपद इटावा ।

15. मु0अ0सं0 274/2020 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद इटावा ।

16. मु0अ0सं0 535/2020 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली जनपद इटावा ।

17. मु0अ0सं0 97/2018 धारा 380/411 भादवि थाना फ्रेण्डस कॉलोनी जनपद इटावा ।

18. मु0अ0सं0 128/2025 धारा 380/411 भादवि थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।

19. मु0अ0सं0 62/2025 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस व धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली जनपद इटावा ।

बरामदगी

1. 1.750 कि0ग्रा0 गांजा

2. 01 गोला सोने का (04 ग्राम)

पुलिस टीम- प्रथम टीम-उ0नि0 बेचन कुमार सिंह प्रभारी एसओजी , हे0का0 अब्दुल राशिद,हे0का0 जगपाल, का0 आलोक कुमार, का0 अरूण कुमार, का0 अरविन्द कुमार, का0 आदेश कुमार, उ0नि0 नागेन्द्र चौधरी प्रभारी सर्विलांस, हे0का0 कुलदीप यादव, का0 सुशील कुमार, का0 आनन्द कुमार, का0 अनुज कुमार, का0 अंकित, का0 सुरजीत ।

द्वितीय टीम -नि0 यशवन्त सिंह प्रभारी थाना कोतवाली उ0नि0 कासिफ हनीफ, उ0नि0 दर्शन सिंह सोलंकी, का0 अमित कुमार, का0 अभिषेक यादव ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर