Explore

Search

February 16, 2026 10:46 pm

पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान हेतु समिति की बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आहूति की गई

इटावा 09 मई, 2025- पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान हेतु समिति की बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आहूति की गई

बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद का लक्ष्य 1200 है, कुल आवेदन अप्रैल माह में 207 प्राप्त हुए जिसमें 67 आवेदन पत्र स्वीकृत हुए, जिसमें आवेदन की शर्तें आय,जात प्रमाण पत्र एवं लड़के की उम्र 21 वर्ष एवं लड़की की उम्र 18 वर्ष होनी आवश्यक है जिसपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि सभी आवेदनों पर आय,जात प्रमाण पत्र अवश्य लगाया जाए। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में तहसील स्तर से एवं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक स्तर से प्रचार-प्रसार कर लाभार्थियों को योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा दिया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों की सूची अनुमोदन कराकर सभी विधान सभा वार सदस्यगणों को उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने कहा कि शादियां एक स्थान पर 100 से ज्यादा न की जाएं जिससे व्यवस्था में कोई समस्या उत्पन्न हो एवं शादियां सभी तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर की जाएं जिसमें माननीय जनप्रतिनिधिगणों को अवश्य बुलाया जाए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी, हरि नारायण बाजपेई प्रतिनिधि मा0 विधायक सदर, अरविंद यादव प्रतिनिधि मा0 विधायक जसवन्तनगर सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर