Explore

Search

February 16, 2026 9:21 pm

इटावा पुलिस की बड़ी सफलता: भैंस चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार 04 भैंसें, हथियार व नकदी बरामद, कुल मूल्य 5 लाख रुपये से अधिक  

जनपद 06.05.2025 इटावा पुलिस ने जनपद में बढ़ रही भैंस चोरी की घटनाओं पर नकेल कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसओजी, सर्विलांस और थाना बसरेहर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अंतरजनपदीय गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 04 भैंसें, 6,000 रुपये नकद, एक 315 बोर का तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं, जिनका कुल अनुमानित मूल्य 5 लाख रुपये से अधिक है।

  घटना का विवरण

06.05.2025 को थाना बसरेहर क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर स्थित एक बंद भट्टे में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापा मारा। आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने इटावा, मैनपुरी व आसपास के जिलों में भैंस चोरी की कम से कम 3 घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते

1. मोहम्मद शरीफ (24 वर्ष), निवासी: गांधीनगर, कन्नौज

2. जीशान (22 वर्ष), निवासी: शेख सराय, फिरोजाबाद

3. महताब आलम उर्फ हाफिज (23 वर्ष), निवासी: सराय शेख, फिरोजाबाद

4. मोहम्मद सरताज (30 वर्ष), निवासी: सराय शेख, फिरोजाबाद

5. छोटू उर्फ शकलेन (25 वर्ष), निवासी: सराय शेख, फिरोजाबाद

 

बरामदगी

– 04 भैंसें (चोरी की गई)

– 6,000 रुपये नकद

– 315 बोर का तमंचा व 2 जिंदा कारतूस

 

पुलिस टीम का योगदान

इस सफल अभियान में एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना बसरेहर की पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने टीम को 15,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

 

कानूनी कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 317(2) व आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

 

यह कार्यवाही इटावा पुलिस की अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। ऐसी सूचनाएं नागरिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर साझा कर सकते हैं।

 

 इटावा पुलिस प्रशासन

जनता की सुरक्षा, हमारी प्रतिबद्धता

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर