Explore

Search

February 15, 2026 9:16 am

सायकिल सवार गूंगे मजदूर की मौत,, स्लीपर बस ने मारी टक्कर

बकेवर। कस्बा में साइकिल सवार गूंगे मजदूर को स्लीपर बस ने टक्कर मार दी सायकिल सवार गूंगे मजदूर की मौत हो गयी। बस का आगे शीशा टूटने से एक सवारी व बस चालक भी घायल हो गया। सायकिल सवार लखना कस्बा से मजदूरी करके आ रहा था।अपने घर नसीरपुर बोझा जा रहा था। पुलिस ने बस पकड़ लिया।शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।

बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर बोझा का निवासी संजू गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता 45 वर्ष लखना कस्बा में मिठाई की दुकान पर काम करता था। संजू गुप्ता मुँह से बोल नहीं पाता था गूंगा थाशनिवार को रात्रि करीब साढ़े नौ बजे संजू गुप्ता लखना से मिठाई की दुकान से काम करके सायकिल से अपने घर ग्राम नसीरपुर बोझा जा रहा था। वह जब कस्बा बकेवर से वह व्यासपुर कोठी के सामने पराग डेरी के सामने से गुजर रहा था तभी पुराने मुगल रोडपर औरैया की तरफ से कस्बा बकेवर आ रही डग्गामार स्लीपर बस के चालक ने उसकी सायकिल में टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीररूप से घायल हो गया। बस का चालक टक्कर मार कर बस को मौके से भगा ले गया। सूचना मिलते ही बकेवर इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह राठी, एसआई विनीत पांडेय, कस्बा इंचार्ज संजीव कुमार मय फोर्स मौके पर पहुँचे। घायल को एम्बूलेंस से पचास शैय्या अस्पताल भिजवाया।जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बस को भगा ले जाने की जानकारी पर बकेवर थाना प्रभारी ने थाना गाड़ी से पीछा किया।करीब तीन किमी आगे जाकर सराय मिट्ठे के आगे आगरा कानपुर नेशनल हाइवे पर बस को पुलिस ने पकड़ लिया।बस चालक सहित बस को पुलिस पकड़ कर थाना पर ले आये।एक्सीडेंट के दौरान बस का परिचालक साइड का सामने का शीशा टूट गया। जिससे बस में आगे बैठी एक सवारी उमेश चंद्र निवासी खानपुर औरैया घायल हो गया। बस का चालक श्यामू निवासी औरैया के हाथ में भी शीशे के टुकड़े लगने से चुटहिल हो गया।

थाना प्रभारी बकेवर भूपेंद्र सिंह ने बताया एक्सीडेंट करने वाली बस को पकड़ लिया गया। सायकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी। कार्यवाई की जा रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर