Explore

Search

February 15, 2026 9:14 am

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल थाना ऊसराहार ब्लॉक ताखा ग्राम स्थित कदमपुर निवासी सन्तोष तिवारी के घर गया

कांग्रेस जिलाध्यक्ष इटावा आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल थाना ऊसराहार ब्लॉक ताखा ग्राम स्थित कदमपुर निवासी सन्तोष तिवारी की पुत्री प्रभा तिवारी के आत्महत्या के बाद मृतका के पिता से मुलाकात करने पर संतोष तिवारी ने बताया कि ग्राम के कुछ नौजवान हमारी बेटी को आए दिन परेशान करते थे जिसकी शिकायत थानाध्यक्ष ऊसराहार को कई बार की गई परन्तु पुलिस की गैरजमदराना रवैया रहा कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई पुलिस आरोपित लोगों पर कोई कोई कानूनी कार्यवाही नहीं कर रही थी इस वजह से मेरी बेटी ने आत्महत्या कर ली

जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने मृतका के पिता की प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी से बात कराई प्रदेशाध्यक्ष जी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस उन के साथ खड़ी है हर संघर्ष मैं उन के साथ है जिलाध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि हम सरकार से पीड़ित परिवार की सुरक्षा एवं तत्कालीन थानाध्यक्ष पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे प्रशांत तिवारी अंबुज त्रिपाठी व ऋषभ राजपूत रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर