Explore

Search

February 17, 2026 1:24 am

जिला कांग्रेस कार्यालय पर सभी ने राहुल जी के प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की गई 

जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक में जननायक गरीबों मजलूमों शोषितों वंचितों के मसीहा राहुल गांधी जी के वर्षों अथक प्रयासों संघर्ष पश्चात केंद्रीय सरकार जातीय जनगणना करने को बाध्य हुई है

जिला कांग्रेस कार्यालय पर सभी ने राहुल जी के प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की गई

इस गोष्ठी वा धन्यवाद सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित व सफल संचालन शहर अध्यक्ष मो राशिद द्वारा किया गया

इस अवसर पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस जातीय जनगणना के लिए राहुल गांधी जी के भगीरथ प्रयास द्वारा संभव हुआ है युग प्रवर्तक राहुल जी का यह प्रयास सदियों तक याद रखा जाएगा

संचालन करते हुए मो राशिद ने कहा कि इस जातीय जनगणना को आम जनगणना के साथ कराने का प्रयास विशुद्ध चुनावी हथकंडा बनाने का प्रयास किया जा रहा है

प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी ने कहा कि इस जातीय जनगणना से पसमांदा व गरीब मुस्लिम जातियों का भी आशातीत फायदा होगा इस सबका श्रेय राहुल जी व कांग्रेस पार्टी व इंडिया गठबंधन को फायदा होगा

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे पी सी सी सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा संजय दोहरे NSUI अध्यक्ष आसिफ ज़ादरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष NSUI प्रशांत तिवारी प्रदेश महासचिव अंशुल यादव पूर्व शहर महासचिव अवनीश वर्मा सेवादल प्रमुख सरवर अली प्रदीप द्विवेदी शिवा ठाकुर मो अलसमद नरेंद्र सिंह यादव माहेश्वरी सतेंद्र मो साहिल अदनान खान आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे तदोपरांत पार्टी कार्यालय से लेकर राजगंज चौराहा तहसील चौराहा कोतवाली रोड से लेकर वापस जिला कांग्रेस कार्यालय पर जलूस निकालकर पार्टी नेतृत्व वा राहुल गांधी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया व नारे लगा कर जनता को सूचित किया गया

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर