Explore

Search

February 17, 2026 1:24 am

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता मेंपी०एम० सूर्य घर योजना, स्कूल चलो अभियान, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

इटावा 27 अप्रैल, 2025- जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा कार्यों, स्वच्छ भारत मिशन 2.0, निराश्रित गौवंश आश्रम स्थलों, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, जीरो पावर्टी उ०प्र० अभियान, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, लखपति दीदी योजना, पी०एम० सूर्य घर योजना, स्कूल चलो अभियान, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिसमें उन्होंने मनरेगा के कार्य को देखते हुए कहा कि शहर जैसे पार्क गांव में भी बनाए जा सकते हैं एवं गांव में बागवानी करने के सुझाव दिए। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि गांव में स्थित पुराने मंदिरों की सफाई एवं रंगाई पुताई कराई जाए। उन्होंने कहा कि छोटे ग्रामीण बाजार बनाए जाए एवं उन्हें आर0आर0सी0 से लिंक कराया जाए। उन्होंने कहा ग्रामीण बाजार में लोगों को 5000 रू0 में नौकरी दी जाए एवं 10-20 लोगों को वहां दुकान लगाने को दिया जाए एवं लाइट की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद अस्पताल के पास हर्बल गार्डन बनाए जा सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि गांवों में बनी पानी की टंकी के लिए पहुंचमार्ग बनाया जाए। उन्होंने कहा जो भी कार्य करे एक उद्देश्य के साथ करें। उन्होंने कहा कि गांवों में पुराने पेड़ो के पास बने शिवालय/मंदिर/धार्मिक स्थल आदि को मनरेगा अपने अंडर ले सकते हैं। उन्होंने कहा हमारा सारा फोकस “लैंड डेवलपमेन्ट” में होना चाहिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि हर गांव में एक पार्क होना चाहिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नई राशन दुकानों का निर्माण कराकर उनको चालू कराया जाए। उन्होंने सम्बन्धित बी0डी0ओ0 को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द भूमि चिन्हित करके दुकान का निर्माण कराया जाए एवं उन्होंने कहा यह स्थान ऐसी जगह पर होना चाहिए जहां जल भराव न हो एवं गल्ला ट्रक वहां तक आसानी से पहुंच सके।

उन्होंने कहा हर ग्राम पंचायत में एक अमृत सरोवर बना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही अच्छी सुविधाएं प्राप्त करानी चाहिए। उन्हें बचपन से ही खेल कूद का महत्त्व बताना चाहिए जिससे स्पोर्ट्स में उनकी रुचि बढ़े। उन्होंने कहा खेल मैदान का चिन्हांकन वहीं किया जाए जहां बच्चे खेलते हो एवं जहां आस-पास आबादी हो और बच्चे आसानी से वहां खेलने आ सकें। उन्होंने कहा भूमि चयन बच्चों के इच्छानुसार ही होना चाहिए। उन्होंने कहा वहां एक रनिंग ट्रैक भी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि तालाब निर्माण किया जाए परन्तु यह सुनिश्चित किया जाए कि उसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने पंचायत राज विभाग को निर्देश दिए कि विभागीय द्वारा बनाए गए ऐप के द्वारा पंचायती राज का सारा हिसाब रखा जाए। उन्होंने कहा जिन गांवों में ज्यादा सब्जी की खेती होती है वहां वर्मिकंपोस्ट को प्रमोट किया जाए। उन्होंने कहा कि गौशाला में पानी की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए एवं पर्याप्त मात्रा में भूसा और चारे की व्यवस्था जाए। उन्होंने कहा कि पानी में चूना मिलाया जाए जिससे गाय को कैल्शियम मिल सके एवं पानी ज्यादा समय तक साफ रहे। गौशाला में सी0सी0टी0वी0 कैमरा की व्यवस्था की जाए। उन्होंने संबंधित को भूसा खरीदने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा गौशाला के रखवाले को पांच से छह हजार रूपये ग्राम पंचायत द्वारा दिलाए जाए। उन्होंने नए गौशाला निर्माण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास विकास योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का बाकी सर्वे पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत सभी का फार्म भरवाया जाए एवं ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाया जाए।

उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना का टारगेट बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि जिला कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से आंगनवाड़ी में प्राप्त कराए राशन का डाटा बनाया जाए। उन्होंने पी०एम० सूर्य घर योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि योजना का प्रचार-प्रसार कराया जाए एवं आवेदक की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि छोटी गाड़ी पर लाईव स्क्रीन बनाकर अलग-अलग बाजार में घुमाएं जिससे योजना का प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी टीचर्स को निपुण के लिए ट्रेनिंग दें एवं सभी टीचर्स को निपुण का टारगेट पूरा करना है। उन्होंने कहा कि निपुण पर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा आई0सी0डी0एस0 से सर्वे करके पता लगाया जाए जो बालिकाएं स्कूल नहीं जा रही है उन बालिकाओं का एडमिशन कराया जाए। उन्होंने जीरो पावर्टी उ०प्र० अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि जीरो पावर्टी में 4728 लोग हैं इन लोगों का जीरो पावर्टी पोर्टल पर लॉगिन कराया जाए एवं इनका वेरिफिकेशन कराया जाए। उन्होंने आयुष्मान योजना को लेकर कहा कि 70 साल से अधिक आयु वाले लोगों की पंचायत सहायक द्वारा सूची बनाई जाए एवं उनके आधार कार्ड फीड कराकर आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं।

उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, श्रम आयुक्त श्वेता गर्ग, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर