Explore

Search

February 17, 2026 12:12 am

शादी समारोह से लौटने वाली महिलाओं से झगड़ा कर गहनों की लूट करने वाले 03 अभियुक्तों को इटावा पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, 

इटावा पुलिस 24.04.2025 शादी समारोह से लौटने वाली महिलाओं से झगड़ा कर गहनों की लूट करने वाले 03 अभियुक्तों को इटावा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार,

 

कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 मोबाइल, 7500/- रूपये नकद, 01 सोने का पेन्डिल, 01 सोने की चैन का लॉक, 01 मोती का माला (टूटा हुआ), 01 हुण्डई औरा कार (घटना में प्रयुक्त) की गयी बरामद ।

 

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी जसवन्तनगर/चकरनगर/सैफई के कुशल नेतृत्व में एसओजी/सर्विलान्स टीम एवं थाना बलरई पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गयी कार्यवाही ।

 

घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 23/24.03.2025 की रात्रि को एसओजी/सर्विलान्स टीम एवं थाना बलरई पुलिस द्वारा नगला राम सुंदर मोड के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी तभी 01 बिना नंबर प्लेट की औरा कार आती हुयी दिखायी दी जिसे पुलिस टीमों द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन उक्त कार सवारों ने कार को तेज रफ्तार से ग्राम नगला रामसुन्दर मोड की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास किया गया जिससे उनकी कार मोड पर बने गेट से टकरा गई तथा कार सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीमों पर फायरिंग की गयी जिसमें 01 गोली प्रभारी निरीक्षक बलरई की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी जिस पर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी तो 01 गोली अभियुक्त रामू पुत्र महेश चन्द्र के बांये पैर में लगी जिसे घायल अवस्था में अन्य 02 साथियों सहित नगला राम सुन्दर मोड़ के पास से समय 12.16 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया ।

 

पुलिस पूछताछ

गिरफ्तार अभियुक्तों से नाम पता पूछते हुये उनकी तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 हुण्डई औरा कार, 03 मोबाइल, 01 सोने का पेन्डिल, 01 सोने की चैन का लॉक, 01 मोती का माला (टूटा हुआ), 7500/- रूपये नकद बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा निम्न घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया ।

1. 20.04.2025 की रात्रि को हम लोगों ने बलरई थाना क्षेत्र में ग्राम कोकाबली के पास 01 मोटर साइकिल में अपनी कार से टक्कर मारकर महिला से लूटपाट की गयी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना बलरई पर मु0अ0सं0 18/2025 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत है ।

2. 21.04.2025 को थाना जसवन्तनगर क्षेत्र मे ग्राम भोगीपुरा के पास मोटर साइकिल में अपनी कार से टक्कर मारकर महिला से सोने का हार (आधा हिस्सा) छीन लिया था जिसके सम्बन्ध में थाना जसवन्तनगर पर मु0अ0सं0 113/2025 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है ।

उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी एवं पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में थाना बलरई पर मु0अ0सं0 18/2025 धारा 309(4) में धारा 109(पुलिस मुठभेड)/317(2)/3(5) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

 

बरामद कार को अन्तर्गत धारा 207 एमवीएक्ट में सीज किया गया ।

अंधेरे का फायदा उठाकर अभियुक्त के अन्य 02 साथी भागने में सफल रहे जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें प्रयासरत है ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

1. रामू पुत्र महेश चन्द्र निवासी ग्राम नगला बर थाना इकदिल जनपद इटावा उम्र करीब 21 वर्ष ।

2. जीतू पुत्र अवनीश कुमार निवासी ग्राम मानिकपुर बिशू थाना इकदिल जनपद इटावा उम्र करीब 23 वर्ष

3. राजकुमार पुत्र दुर्गेश कुमार निवासी अड्डा खलक थाना इकदिल जनपद इटावा उम्र करीब 20 वर्ष ।

 

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 18/2025 धारा 309(4)/317(2)/109/3(5) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बलरई जनपद इटावा ।

2. मु0अ0सं0 113/2025 धारा 304(2) बीएनएस थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।

 

आपराधिक इतिहासः

अभियुक्त रामू पुत्र महेश चन्द्र

1. मु0अ0सं0 18/2025 धारा 309(4)/317(2)/109/3(5) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बलरई जनपद इटावा ।

2. मु0अ0सं0 113/2025 धारा 304(2) बीएनएस थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।

3. मु0अ0सं0 205/2022 धारा 376(3)/504 भादवि व धारा 3/4 पोक्सो एक्ट थाना इकदिल जनपद इटावा ।

 

बरामदगी

1. 01 तमंचा 315 बोर

2. 02 खोखा कारतूस 315 बोर

3. 01 हुण्डई औरा कार (घटना में प्रयुक्त)

4. 03 मोबाइल

5. 01 सोने का पेन्डिल

6. 01 सोने की चैन का लॉक

7. 01 मोती का माला (टूटा हुआ)

8. 7500/- रूपये नकद ।

 

पुलिस टीम- प्रथम टीमः- उ0नि0 समित चौधरी प्रभारी एसओजी, उ0नि0 नागेन्द्र चौधरी प्रभारी सर्विलान्स मय टीम ।

द्वितीय टीमः निरी0 बलराम मिश्रा प्रभारी थाना बलरई, उ0नि0 निर्मल कुमार, का0 विकास यादव, का0 अजय कुमार, का0 आलोक चौधरी ।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा उक्त सराहरनीय कार्य करने वाली टीम के उत्साहवर्धन हेतु 20,000 रु-/ की राशि से पुरस्कृत किया गया ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर