Explore

Search

February 15, 2026 9:16 am

बारामुला की आतंकवादी घटना मानवता को शर्मशार करने वाली — दीपक गुप्ता। 

इटावा अप्रैल। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों द्वारा नृशंसता पूर्वक निहत्थे 27 हिंदू पर्यटकों की हत्या की तीव्र भर्त्सना करते हैं। मंडल ऐसी घटनाओं पर खामोश नहीं रह सकता। भारत को इस हत्याकांड का इतना खूंखार बदला लेना चाहिए कि आने वाले समय में बाहरी लोग इस हत्याकांड का नाम सुनते ही खामोश हो जाए। फिलवक्त भारत की बागडोर एक ऐसे सशक्त नेता नरेंद्र मोदी के हाथ में है । इसलिए विचार केवल इतना हो सकता है कि अभी बदला लेने में कुछ घंटे लगेंगे या कुछ दिन अवश्य लगे परंतु हमले के बाद परिस्थितियों पूरी तरह करवट ले सकती हैं । इतना निश्चित है कि हमले के बाद की संरचना में आमूल चूल परिवर्तन आने वाला है। इस समय विश्व के अधिकतर देश भारत के साथ हैं और आतंक के खिलाफ हमले का समर्थन कर रहे जो भारत के दबदबे का प्रतीक है।

उल्लेखनीय है की 27 मिनट में एक नाम नौसेना अधिकारी विनय नरवाल का भी है जो भारतीय सेवा को बहुत ज्यादा परेशान कर रहा है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर