Explore

Search

February 17, 2026 12:10 am

इटावा,। पत्नी से प्रताड़ित होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

 

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अनूप नगर के रहने वाले 35 वर्षीय रणधीर सिंह कुशवाहा पुत्र मंगल सिंह ने रविवार रात घर पर कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। परिवार के लोग घटना के समय खेत पर गेहूं काट रहे थे। परिजन जब घर पहुंचे तो रणधीर को फंदे पर लटका देख चीख-पुकार मच गई। परिजन पड़ोसियों की मदद से आनन-फानन में उसे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई गौरव ने बताया रणधीर नोएडा में एक कंपनी में फूड डिलीवरी का काम करता था। चार साल पहले औरैया के मोहारी गांव में राखी से शादी हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी, दो माह से घर नहीं आई है। आरोप लगाया कि आए दिन पत्नी मायके में रहकर रणधीर से रुपये मांगकर प्रताड़ित कर रही थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर रणधीन ने आत्महत्या की है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर