दीप दान करते हुये यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने की शपथ ली गयी।
जल सैनिकों ने कूड़ा उठाकर यमुना की साफ सफाई।
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर धूमनपुरा धूपपापेश्वर शंकर आश्रम किनारे यमुना घाट पर जल संरक्षक निर्मल सिंह की अगुवायी में यमुना प्रदूषण मुक्त बनाओं-यमुना बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जल सैनिकों ने श्रमदान करते हुए यमुना किनारे का कुडा कचरा पॉलिथीन आदि उठाकर साफ सफाई अभियान चलाया और दीप दान करते हुये यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने की शपथ ली।
जल संरक्षक निर्मल सिंह की संस्था नेचर कन्जर्वेशन एण्ड ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी के जल सैनिकों ने यमुना प्रदूषण मुक्त बनाओं-यमुना बचाओ अभियान अप्रैल से जून तक चलाकर यमुना किनारे स्थित गांवों को चिन्हित करते हुए जन जागरण एवं यमुना घाट की साफ सफाई करने का अभियान चलाने जा रही है।
निर्मल सिंह ने कहा की यमुना के किनारे गॉवों में जल सैनिक बनाने का काम चल रहा है यह स्वंय सेवी होंगे और पूर्व सैनिकों को इस आन्दोलन से जोडनें का काम संस्था द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पृथ्वी का बढ़ता तापमान चिंता का विषय है ग्लेशियर के अधिक पिघलने के कारण समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है जिस कारण समुद्र के किनारे बसे गांवों, शहरों के डूबने की आशंका बनी हुई है। पृथ्वी बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पर्यावरण प्रदूषण को रोकना होगा, वृक्षारोपण करने होंगे, नदियों के किनारो घाटों की साफ सफाई के साथ बर्षा जल संरक्षण के लिए सार्थक कदम उठाने होंगे।
इस अवसर पर आचार्य जगत सिंह राजपूत, पंडित शिवाकांत चौधरी, पंडित राघवेंद्र अवस्थी, वेद प्रकाश, वैभव त्रिपाठी, तेज़ प्रताप एडवोकेट सचिन शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।









