Explore

Search

February 15, 2026 2:22 am

सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला का सख्त निरीक्षण: इमरजेंसी कक्ष से वार्ड तक, हर छोटी खामी पर कड़ी नजर!   खबर  

सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने आज अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए इमरजेंसी कक्ष और वार्ड्स का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने बारीकी से हर विभाग की जांच की और छोटी-से-छोटी कमियों को चिह्नित किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को तुरंत दूर करने के निर्देश अधीनस्थ कर्मचारियों को दिए गए।

 

डॉ. शुक्ला के इस सक्रिय रवैये से स्टाफ के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि अस्पताल की सेवाओं में जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा। कुछ कर्मचारियों ने कहा, डॉ. शुक्ला के आने के बाद से ही कार्यप्रणाली में गंभीरता आई है। अब व्यवस्था और बेहतर होगी, जिसका फायदा मरीजों को मिलेगा।

यह निरीक्षण अस्पताल प्रशासन की जवाबदेही और पारदर्शिता को दर्शाता है। डॉ. शुक्ला ने साफ संदेश दिया है कि मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता उनकी प्राथमिकता है।

हॉस्पिटलसुधार #डॉपारितोषशुक्ला

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर